उदयपुर, शहर के अग्रणी व्यावसायिक वाणिज्य शिक्षण संस्थान पीएफसी एजुकेशन में एसीसीए के वैश्विक पाठ्यक्रम की जून 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सफल विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसीसीएके वैश्विक पाठ्यक्रम में संबद्ध सदस्य (एफिलिएट) का प्रतिष्ठित दर्जा प्राप्त करने वाले हार्दिक सिंघवी एवं आस्था मंधान के सम्मान से हुआ। संस्थान ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए दोनों विद्यार्थियों का विशेष अभिनंदन किया।
इसके बाद विभिन्न विषयों में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ऑडिट एवं एश्योरेंस विषय में बुरहानुद्दीन भालाम, वित्तीय प्रतिवेदन विषय में पीयूष धाधिया तथा प्रदर्शन प्रबंधन विषय में शाहीन बानो को विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में जून 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले काव्या बंसाली, महक पामेचा, रघुवीर सिंह, मोइज़ तमातिया, ऋषिका लालवानी, गर्वित डाक, अलकमार बरोडावाला, होज़ेफ़ा पटवा, प्रियल सोनी, सैयद ओज़्ज़ान अली, सकीना ज़रीवाला, हातिम अली शाह, कीर्ति माहेश्वरी, नवनीत कौर, रिधिमा लड्डा, भारत सिंह, मुस्तफ़ा बोहरा, पार्थ श्रीवास्तव, रेनी समर, दिशा जोशी, अमातुल्लाह चक्कीवाला, हीरल कस्तूरी, मारिया हुसैन, लक्षिता सोमानी, दक्ष अग्रवाल, अभिप्सा दुगार, आदित्य सिंह सिसोदिया, अली असगर पटवा तथा फखरुद्दीन साबुनवाला को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की निदेशक मीनाक्षी भेरवानी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और सीखने की जिज्ञासा का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने ज्ञान एवं प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता के नए आयाम स्थापित करें।
समारोह के अंत में पीएफसी एजुकेशन ने गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक शिक्षा, अनुभवी मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निरंतर प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समारोह का समापन किया गया।