GMCH STORIES

बीसीआई निर्माण की वर्कप्लेस विजिट आज और बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विजिट कल

( Read 1613 Times)

21 Jul 26
Share |
Print This Page
बीसीआई निर्माण की वर्कप्लेस विजिट आज और बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विजिट कल

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के निर्माण एव टूरिज्म चैप्टर्स की वर्कप्लेस विजिट का आयोजन इस माह किया जाएगा। इन विजिट्स का उद्देश्य सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय, कार्यप्रणाली और सफलता के अनुभवों को नज़दीक से जानने का अवसर प्रदान करना है।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई की वर्कप्लेस विजिट्स संगठन की प्रमुख गतिविधियों में शामिल हैं। इन आयोजनों के माध्यम से सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय को बेहतर ढंग से समझते हैं, नए व्यावसायिक अवसर तलाशते हैं और आपसी नेटवर्किंग को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की विजिट्स सदस्यों के लिए सीखने, सहयोग बढ़ाने और व्यापारिक संबंधों को नई दिशा देने का प्रभावी माध्यम हैं।

बीसीआई निर्माण की अध्यक्ष आर्किटेक्ट सौम्या लुथरा ने बताया कि बीसीआई निर्माण की वर्कप्लेस विजिट आज 22 जुलाई को शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक सदस्य आशीष बांठिया के प्रतिष्ठान लकी टिम्बर एंड लकी एल्युमिनियम, भोपालपुरा, उदयपुर में आयोजित की जाएगी। इस विजिट के दौरान प्रतिभागियों को टिम्बर एवं एल्युमिनियम उद्योग की कार्यप्रणाली, संचालन व्यवस्था और व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही सदस्य उद्योग से जुड़े अनुभव साझा करेंगे, नेटवर्किंग करेंगे और नए व्यावसायिक संबंध स्थापित करने का अवसर प्राप्त करेंगे।

बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि 23 जुलाई को शाम 4:30 बजे बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विजिट महासचिव गौरव भंडारी के कार्यस्थल महुआ बुटीक होमस्टे, बीड़ा रोड, नई नदरा, उदयपुर में आयोजित होगी। इस दौरान सदस्य हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कार्यप्रणाली को करीब से जानेंगे, बिजनेस नेटवर्किंग करेंगे तथा व्यापारिक संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह विजिट सदस्यों के लिए सीखने, विचारों के आदान-प्रदान और मजबूत व्यावसायिक रिश्ते बनाने का बेहतरीन अवसर होगी।

बीसीआई ने दोनों चैप्टर्स के सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इन वर्कप्लेस विजिट्स का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like