GMCH STORIES

बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विजिट महुआ बुटीक होमस्टे में आज

( Read 451 Times)

22 Jul 26
Share |
Print This Page
बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विजिट महुआ बुटीक होमस्टे में आज

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के टूरिज्म चैप्टर की वर्कप्लेस विजिट आज 23 जुलाई को शाम 4:30 बजे बीसीआई टूरिज्म की वर्कप्लेस विजिट महासचिव गौरव भंडारी के कार्यस्थल महुआ बुटीक होमस्टे, बीड़ा रोड, नादरा, नाई उदयपुर में आयोजित होगी।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई की वर्कप्लेस विजिट्स संगठन की प्रमुख एक्टिविटीज़ में शामिल हैं। इन विजिट्स के माध्यम से सदस्य एक-दूसरे के बिजनेस मॉडल को बेहतर तरीके से समझते हैं, नए बिजनेस अवसर तलाशते हैं और अपनी नेटवर्किंग को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की वर्कप्लेस विजिट्स सीखने, सहयोग बढ़ाने और नए बिजनेस रिलेशन विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।

बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि वर्कप्लेस विजिट के दौरान सदस्य हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की वर्किंग स्टाइल को करीब से देखेंगे, बिजनेस नेटवर्किंग करेंगे और नए बिजनेस अवसरों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह विजिट सदस्यों के लिए सीखने, आइडियाज शेयर करने और मजबूत प्रोफेशनल रिलेशन बनाने का शानदार अवसर होगी।

बीसीआई टूरिज्म के महासचिव एवं महुआ बुटीक होमस्टे के ओनर गौरव भंडारी ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री लगातार नए बदलावों के साथ आगे बढ़ रही है। इस वर्कप्लेस विजिट में सदस्यों को होमस्टे के ऑपरेशन, गेस्ट एक्सपीरियंस, सर्विस मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी बिजनेस के विभिन्न पहलुओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

बीसीआई ने टूरिज्म चैप्टर के सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस वर्कप्लेस विजिट का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like