GMCH STORIES

जैन सोशल ग्रुप "मेन", उदयपुर मासिक बैठक (जुलाई 2026) में डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ, न्यूरो फिजिशियन का विशेष उद्बोधन 

( Read 570 Times)

27 Jul 26
Share |
Print This Page

जैन सोशल ग्रुप "मेन", उदयपुर मासिक बैठक (जुलाई 2026) में डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ, न्यूरो फिजिशियन का विशेष उद्बोधन 

उदयपुर |  आज की मासिक बैठक लाफ्टर योगा, नवकार महामंत्र जाप, समूह प्रार्थना, फेडरेशन सूत्र वाचन और दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुई। इसके उपरांत मुख्य अतिथि व अतिथिगण मंच पर आमंत्रित किए गए — डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ (न्यूरो फिजिशियन), सी.पी. कुंभट सीनियर, आरएएस , अध्यक्ष  के.एस. नलवाया, उपाध्यक्ष कमल कोठारी, निर्वतमान अध्यक्ष शांतिलाल मेहता और सचिव गौतम कुमार नागौरी।
ग्रुप अध्यक्ष के.एस. नलवाया ने मुख्य अतिथि, मंचासीन अधिकारियों व समूह के सभी दंपति सदस्यों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि आज के मुख्य वक्ता डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ पारस जेके अस्पताल से हैं और वे स्ट्रोक से संबंधित विषय पर अपने विचार रखेंगें, जबकि श्री कुंभट प्लांटेशन व वृक्षारोपण संबंधित अनुभव साझा करेंगे।
बैठक में माह में जन्मदिन एवं विवाह वर्षगाठ मनाने वाले सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। अध्यक्ष महोदय ने समूह की स्थापना व गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल 2025 से जुलाई 2026 तक समूह ने सदस्यों के सहयोग से कुल ₹17,59,500 के 237 सेवा कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न किए हैं।
ग्रुप के सचिव गौतम कुमार नागौरी ने इस माह जन्मदिन व विवाह वर्षगाठ वाले दंपतियों का माला, ऊपरना तथा उपहार देकर स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि मुख्य वक्ता डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ व सहयोगी डॉ. विशाल भट्ट को ऊपरना व पौधे देकर अभिनंदन किया गया। डॉ. कुलश्रेष्ठ ने मस्तिष्क से संबंधित बीमारियों, उनके लक्षणों और सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा सदस्यों के प्रश्नों के विस्तृत समाधान प्रस्तुत किए।
इसके बाद सी. पी. कुंभट सीनियर, आरएएस का भी ऊपरना व पौधे से स्वागत किया गया। श्री कुंभट ने अपने NGO "ACE — Action for Community Empowerment" के माध्यम से उदयपुर के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति के नाम पर ₹1,500 देने पर एक पौधा/वृक्ष लगाया जा सकता है, जिसे 2 वर्ष तक खाद, बीज और पानी देकर संवारा जाता है तथा बाद में प्रकृति को सुपुर्द किया जाता है। यह NGO अगले 10 वर्षों में नौ राज्यों में एक करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहा है। बैठक के कई सदस्यों ने इसमें सहभागिता का संकल्प लिया।
दोनों प्रस्तुतियाँ सदस्यों के लिए उपयोगी और सार्थक रहीं। कार्यक्रम का संचालन सचिव  गौतम कुमार नागौरी ने किया। अंत में उपाध्यक्ष कमल कोठारी ने मुख्य अतिथि, वक्ताओं और सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और राष्ट्रगान हेतु आमंत्रित किया गया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like