GMCH STORIES

लायन्स क्लब उदयपुर अशोका की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह आज

( Read 325 Times)

27 Jul 26
Share |
Print This Page
लायन्स क्लब उदयपुर अशोका की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह आज

उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर अशोका (प्रान्त 3233 ई-2) की नवगठित कार्यकारिणी का पदस्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार, 28 जुलाई को शाम 7:15 बजे लायन्स भवन, देवाली में आयोजित होगा। इसी अवसर पर लियो क्लब उदयपुर अशोका युवा का चार्टर प्रजेंटेशन एवं नवगठित कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

निवर्तमान अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि क्लब की नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो चुका है। पदस्थापना समारोह में अध्यक्ष लायन धर्मवीर देवल, सचिव लायन समीर रोहिड़ा तथा कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन सहित नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

निवर्तमान सचिव लायन श्रीचंद खथुरिया ने बताया कि इसी समारोह में लियो क्लब उदयपुर अशोका युवा की नई कार्यकारिणी का भी पदस्थापना होगा, जिसमें अध्यक्ष लियो भूमि त्रिवेदी, सचिव लियो दिग्विजय रजक तथा कोषाध्यक्ष लियो रजत अरोड़ा अपने-अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

निवर्तमान कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन ने बताया कि समारोह में राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत मुख्य अतिथि होंगे। पदस्थापना अधिकारी के रूप में पीडीजी लायन अनिल नाहर शपथ दिलाएंगे एवं लियो चार्टर प्रदान करेंगे।। कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों एवं सदस्यों के लिए स्नेहभोज का आयोजन भी रखा गया है। सभी सदस्यों एवं आमंत्रित अतिथियों से समारोह में समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया गया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like