GMCH STORIES

गुरु पूर्णिमा पर महावीर जैन सैकण्डरी स्कूल में गुरु वंदन का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान

( Read 695 Times)

29 Jul 26
Share |
Print This Page

गुरु पूर्णिमा पर महावीर जैन सैकण्डरी स्कूल में गुरु वंदन का आयोजन, विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान

उदयपुर। महावीर जैन सैकण्डरी स्कूल में बुधवार, 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम संस्था अध्यक्ष डॉ. हिम्मतलाल वया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता जैन ने कहा कि गुरु जीवन का सच्चा पथप्रदर्शक होता है। जिस प्रकार माता-पिता जीवन की पहली सीख देकर सही दिशा दिखाते हैं, उसी प्रकार गुरु अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हुए उन्हें सफलता की राह पर अग्रसर करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन और कृतज्ञता की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सभी गुरुजनों को श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु वंदना और सम्मान के इस आयोजन ने विद्यालय परिसर को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती माधुरी भटनागर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like