GMCH STORIES

गुरू पूर्णिमा पर गुरूजनों का वंदन-अभिनंदन

( Read 344 Times)

29 Jul 26
Share |
Print This Page
गुरू पूर्णिमा पर गुरूजनों का वंदन-अभिनंदन

उदयपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के तहत देवस्थान विभाग द्वारा जिले में संतों के सम्मान और वंदन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देवस्थान विभाग के उच्च अधिकारियों और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने संतों का पारंपरिक रूप से अभिनंदन कर उनका आशीर्वाद लिया।

उदयपुर जिले में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के श्री तनमयजी महाराज, राजगुरू मठ सवीना खेड़ा के महंत गोपालगिरी महाराज, अस्थल आश्रम के महंत रासबिहारी जी, मुनि श्री आदित्यसागर जी, श्री निरागरतन विजय महाराज, खास ओदी के प्रयाग गिरी महाराज, गोगुन्दा क्षेत्र के महंत सागरनाथ महाराज, महंत दौलत जी महाराज, झाड़ोल क्षेत्र के संत श्री लक्ष्मण गिरीजी, ब्रह्मचारी श्री गुरूजी गुलाब दास महाराज, मावली क्षेत्र के श्री माधवानंद भारती, चमनगिरी जी महाराज, वल्लभनगर क्षेत्र से ओमप्रकाश उपाध्याय, श्यामजी चैबीसा, महंत श्री दत्तगिरी महाराज, खेरवाड़ा क्षेत्र के करूणेश्वर रावल, श्री सोमगिरी महाराज आदि का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में क्षेत्र के प्रमुख राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से सहकारिता मंत्री गौतम दक, उदयपुर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान गितेश श्री मालवीय, सहायक आयुक्त जतीन गांधी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like