GMCH STORIES

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित

( Read 329 Times)

29 Jul 26
Share |
Print This Page

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित

उदयपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत केंद्र, उदयपुर एवं गुरु नानक गल्र्स पी.जी. कॉलेज, हिरण मगरी सेक्टर-4, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त युवा विकसित भारत जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य अतिथि पश्चिमी सांस्कृतिक केंद्र के उपनिदेशक पवन कुमार अमरावत रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य, गुरु नानक गल्र्स पी.जी. कॉलेज डॉ. अनिल कोठारी ने की। विशिष्ट अतिथि राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी उत्कृष्टा शर्मा एवं हर्षित पंचाल रहे। प्रारंभ में जिला युवा अधिकारी डॉ. समीर खान ने स्वागत करते हुए कार्यक्रम का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ, सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करना है, ताकि वे विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।

मुख्य अतिथि श्री अमरावत सहित अतिथियों ने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपने व्यक्तित्व का निर्माण करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रील मेकिंग प्रतियोगिता में राजकुमारी सुथार, लोक गायन प्रतियोगिता में ग्लोबल ग्रुप, कविता पाठ प्रतियोगिता में पूर्वी कलाल, स्लोगन प्रतियोगिता में नूरेन खान, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में तुषार एवं समूह, लोक नृत्य प्रतियोगिता में कालबेलिया ग्रुप (जी.एन.पी.एस.), भाषण प्रतियोगिता में वनिशा शक्तावत तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रगति मालवीया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी उपस्थित युवाओं को नशा मुक्त युवा - विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई। आयोजन में जगदीश शर्मा, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक, माय भारत केंद्र, उदयपुर, जगदीश पूरी गोस्वामी एवं दाडम मेघवाल, माय भारत केंद्र, उदयपुर तथा गुरु नानक गल्र्स पी.जी. कॉलेज की सहायक आचार्य अनीता पालीवाल एवं सहायक आचार्य अनुराधा मालवीय का विशेष सहयोग रहा।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like