GMCH STORIES

उदयपुर की डॉ. माला मट्ठा की पशु-सेवा को दूसरी बार मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

( Read 669 Times)

29 Jul 26
Share |
Print This Page
उदयपुर की डॉ. माला मट्ठा की पशु-सेवा को दूसरी बार मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

उदयपुर। बेजुबान पशुओं की सेवा के लिए समर्पित डॉ. माला मट्ठा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर और भारत का नाम रोशन किया है। वर्ष 2023 में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका Daily Inspired Life (Autumn 2023 Issue) के कवर पेज पर डॉ. माला मट्ठा और उनके रेस्क्यू किए गए डॉग की तस्वीर प्रकाशित हुई थी। इसी अंक में "Rescuing Joy: Animal Protection Society Udaipur Turns Wish Into Reality" शीर्षक से उनके पशु-सेवा कार्यों पर विस्तृत फीचर भी प्रकाशित किया गया।

अब वर्ष 2026 में डॉ. माला मट्ठा के पशुओं के प्रति समर्पण को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिला है। उनकी नई प्रेरक रचना "Eyes of a Desert Soul – How Saving a Forgotten Camel Renewed My Hope in Humanity" (Story #249) प्रकाशित हुई है, जिसमें एक उपेक्षित ऊंट के सफल रेस्क्यू के माध्यम से पशु-सेवा, करुणा और मानवता का संदेश दुनिया तक पहुँचाया गया है।

डॉ. माला मट्ठा पिछले कई वर्षों से Animal Protection Society Udaipur के माध्यम से घायल, बीमार और बेसहारा पशुओं के उपचार, बचाव एवं पुनर्वास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उनका मानना है कि हर बेजुबान जीव को सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन मिलना चाहिए।

लगातार दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली यह पहचान इस बात का प्रमाण है कि निस्वार्थ पशु-सेवा की गूंज अब विश्व स्तर तक पहुँच चुकी है। 2023 में अंतरराष्ट्रीय मैगज़ीन के कवर पेज पर स्थान मिलने से लेकर 2026 में दूसरी बार फीचर प्रकाशित होने तक डॉ. माला मट्ठा ने उदयपुर, राजस्थान और पूरे देश का गौरव बढ़ाया है।

डॉ. माला मट्ठा ने इस उपलब्धि को अपनी पूरी रेस्क्यू टीम, स्वयंसेवकों और पशु-प्रेमियों को समर्पित करते हुए कहा कि "यदि हम किसी एक बेजुबान की जान बचा सकें, तो वही मानवता की सबसे बड़ी जीत है।"


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like