GMCH STORIES

ठाकुर अमर चंद बड़वा  की 305 वीं जन्म जयंती समारोह के उपलक्ष में वाहन रैली तथा पुष्पांजलि सभा 

( Read 799 Times)

30 Jul 26
Share |
Print This Page

ठाकुर अमर चंद बड़वा  की 305 वीं जन्म जयंती समारोह के उपलक्ष में वाहन रैली तथा पुष्पांजलि सभा 

उदयपुर :  मेवाड़ के यशस्वी प्रधान ठाकुर अमरचंद बड़वा की 305वीं जन्म जयंती समारोह के अंतर्गत आज अशोका पैलेस सामने निर्माणाधीन ठाकुर अमर चंद बड़वा चौराहा पर उनके आदमकद चित्र पर पुष्पांजली पश्चात 20 कार, 42 दुपहिया वाहन व 2 बसों की वृहद वाहन रैली निकाली गई जिसमें कुल 180 सदस्यों ने भाग लिया। रैली को संरक्षक प्रोफेसर उमाशंकर शर्मा व डॉ विमल शर्मा अध्यक्ष ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। रेली मुख्य मार्ग से होती हुई गंगू कुंड पहुंची जहां उनकी छतरी पर पुष्पमाला के पश्चात इस्कॉन मंदिर में सभा आयोजित हुई। संस्थान अध्यक्ष विमल शर्मा, जय राज आचार्य, उमाशंकर शर्मा ने ठाकुर अमरचंद बड़वा के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

आयोजन में भाग लेने वाले प्रमुख महासचिव जयकिशन चौबे, इंदर सिंह राणावत, संध्या शर्मा, विनोद पांडे, ओम प्रकाश माली, अविनाश खटीक,विनोद बिहारी याग्निक, चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा, राजेंद्र प्रसाद सनाढ्य, शंकर लाल, मंजुल सनाढ्य , सत्य प्रकाश, दिनेश चंद्र, भुवनेश्वर कुमार, मनीष गोलछा, अंबालाल सनाढ्य, हार्दिक भट्ट, कोविंद भट्ट , गोविंद लाल ओड आदि प्रमुख रहे। रेली में हैप्पी होम स्कूल के 125 विद्यार्थी व तीन अध्यापक ने भी भाग लेकर इसे सफल बनाया।

महासचिव जयकिशन चौबे ने बताया कि कल विद्यापीठ वी सी सेक्रेटेरिएट में विचार गोष्ठी होगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like