GMCH STORIES

स्काउट एवं गाइड ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया नशा मुक्त युवा का संदेश

( Read 953 Times)

02 Aug 26
Share |
Print This Page

स्काउट एवं गाइड ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया नशा मुक्त युवा का संदेश

उदयपुर। भारत सरकार के नशामुक्त युवा और विकसित भारत -संकल्प अभियान के अंतर्गत राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय उदयपुर द्वारा नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्काउट्स,  एवं स्काउटर्स  ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर समाज को नशामुक्त भारत के निर्माण का संदेश दिया।

सी ओ स्काउट सुनील कुमार सोनी ने नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का सभी स्काउट्स को संकल्प दिलवाया।मानव श्रृंखला के माध्यम से युवाओं ने संदेश दिया कि ष्नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। सहायक  लीडर ट्रेनर तेजशंकर चैबीसा ने कहा कि आज का युवा यदि नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देगा, तभी विकसित भारत का सपना साकार होगा। स्काउट-गाइड आंदोलन सदैव सेवा, अनुशासन, चरित्र निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देता रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्काउटर भगवती लाल साहू के द्वारा सभी स्काउट्स को नशा मुक्ति के समर्थन में प्रेरक नारे लगाए तथा आमजन से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर उमेश पुरोहित, वक्तावर सिंह देवड़ा, कुलदीप , विशाल, मोहित उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like