GMCH STORIES

बीसीआई प्रीमियर लीग में बीसीआई पिनेकल-2 बनी चैंपियन, बीसीआई अल्फा रही रनरअप

( Read 1721 Times)

02 Aug 26
Share |
Print This Page
बीसीआई प्रीमियर लीग में बीसीआई पिनेकल-2 बनी चैंपियन, बीसीआई अल्फा रही रनरअप

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) की ओर से सेक्टर-3 स्थित डगआउट में आयोजित बीसीआई प्रीमियर लीग का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। छह टीमों की इस प्रतियोगिता में बीसीआई पिनेकल-2 ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में बीसीआई अल्फा को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि अल्फा टीम रनरअप रही। विजेता टीम को चैंपियन ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को रनरअप ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई प्रीमियर लीग का आयोजन सदस्यों के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय, नेतृत्व क्षमता और नेटवर्किंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम संयोजक दीपांक भटनागर ने बताया कि पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने अनुशासित एवं प्रतिस्पर्धात्मक खेल का परिचय दिया, जिससे प्रतियोगिता यादगार बन गई।

कार्यक्रम संयोजक पीयूष कोठारी ने
बताया कि टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। दीपांकर भटनागर को बेस्ट बैट्समैन, सुशील को बेस्ट बॉलर एवं मैन ऑफ द सीरीज चुना गया, जबकि चिराग को बेस्ट कमेंटेटर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक दीपांक भटनागर ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लिया। बीसीआई अल्फा टीम में कप्तान पुष्कर, देवेंद्र, पियूष, आयुष सोनी, सी.पी. शर्मा एवं मनीष जोशी शामिल रहे। बीसीआई पिनेकल-1 टीम में कप्तान दीपांकर, गिरीश, आशीष, प्रकाश, मनीष और वैभव ने प्रतिनिधित्व किया। बीसीआई उत्सव टीम में कप्तान संजीव, हीना, धीरज, कपिल, पियूष बंसल और ललित शामिल रहे। चैंपियन बीसीआई पिनेकल-2 टीम में कप्तान अंशुल मोगरा, अनिल, नीरज कपूर, सुधांशु, सुशील एवं वात्सल्य सोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। बीसीआई टूरिज्म टीम में कप्तान श्याम, अनिल प्रजापत, महेंद्र, राहुल पंचाल, आशीष एवं गौरव भंडारी शामिल रहे। वहीं बीसीआई उत्सव-2 टीम का नेतृत्व आलोक गुप्ता ने किया, जिनके साथ लोकेश जोशी, शरद प्रकाश, राहुल, हिमांशु और शिवम ने हिस्सा लिया।


संयोजक पीयूष कोठारी ने बताया कि समापन समारोह में बीसीआई टूरिज्म प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी, बीसीआई ट्रेजरर स्वामी स्वरूपरिया, बीसीआई पिनेकल सचिव शालिनी भटनागर, बीसीआई अल्फा के अरुण चौबीसा सहित बीसीआई के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सफल आयोजन के लिए आयोजक टीम को बधाई दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like