GMCH STORIES

मेघ सेना के मुख्य संरक्षक बने अंबालाल मेघवाल, समाज सेवा को मिलेगा नया विस्तार

( Read 393 Times)

04 Aug 26
Share |
Print This Page
मेघ सेना के मुख्य संरक्षक बने अंबालाल मेघवाल, समाज सेवा को मिलेगा नया विस्तार

उदयपुर। सामाजिक संगठन मेघ सेना ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए उदयपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी अंबालाल मेघवाल को मुख्य संरक्षक नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी.के. मेघवाल की ओर से जारी नियुक्ति के बाद समाजजनों और संगठन के पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

अंबालाल मेघवाल लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। समाज में शिक्षा, जागरूकता, संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन का मानना है कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण से मेघ सेना को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संगठन की गतिविधियों का दायरा और व्यापक होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी.के. मेघवाल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि अंबालाल मेघवाल मुख्य संरक्षक के रूप में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन की विचारधारा को मजबूत करते हुए समाजहित के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।

उदयपुर के बड़गांव स्थित 70 गायत्री नगर निवासी अंबालाल मेघवाल की नियुक्ति को समाज के लिए सम्मानजनक उपलब्धि माना जा रहा है। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन सामाजिक एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण तथा जनकल्याण से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

समाज के विभिन्न वर्गों ने विश्वास जताया कि अंबालाल मेघवाल के अनुभव और नेतृत्व का लाभ संगठन को मिलेगा तथा मेघ सेना सामाजिक उत्थान के अपने उद्देश्य को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने में सफल होगी।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like