GMCH STORIES

गुरुजनों के सम्मान से संस्कारों की नींव मजबूतःभाविप ‘मेवाड़’ ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

( Read 222 Times)

08 Aug 26
Share |
Print This Page
गुरुजनों के सम्मान से संस्कारों की नींव मजबूतःभाविप ‘मेवाड़’ ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

उदयपुर। भारत विकास परिषद (भाविप) ‘मेवाड़’ शाखा की ओर से संस्कार प्रकल्प के तहत ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह’ का आयोजन सेक्टर-11 स्थित आदिनाथ सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया गया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता, सम्मान और संस्कारों की भावना विकसित करना तथा भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आगे बढ़ाना रहा।

समारोह में विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए भारतीय परंपरा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सह संयोजक सेवा गतिविधि डॉ. जयराज आचार्य, क्षेत्रीय संयोजक संपर्क गतिविधि संजीव भारद्वाज एवं वरिष्ठ सदस्य हरिशंकर तिवारी की उपस्थिति में भाविप ‘मेवाड़’ शाखा अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह सिसोदिया, सेवा संयोजक श्रीरत्न मोहता, संस्कार संयोजक डॉ. योगेश ज्यानी, कोषाध्यक्ष महेंद्र पालीवाल एवं सचिव एडवोकेट संजय मेहता ने दोनों विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5-5 विद्यार्थियों को उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया।इसके बाद सम्मानित विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने गुरुजनों को उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भाविप ‘मेवाड़’ की ओर से सभी सम्मानित विद्यार्थियों एवं गुरुजनों को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।आदिनाथ स्कूल की प्राचार्या ऋतु भटनागर एवं मुख्य प्रशासिका चंदू कंठालिया तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ऋतु सिंघवी के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ ने भारतीय परंपराओं एवं संस्कारों को सहेजने की दिशा में भाविप ‘मेवाड़’ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

विद्यालय परिवार की ओर से शाखा के सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like