घडसाना और अनूपगढ़ में लगेगा शिविर श्रीगंगानगर । श्रीगंगानगर जिले में भूतपूर्व सैनिक व वीरांगनाओं के लिये पूर्व सैनिक समस्या समाधान शिविर 5 अगस्त 2026 को प्रातः 10 से 11.30 बजे तक लायन्स क्लब व्यापार मण्डल-2 घडसाना एवं दोपहर 12 से 1.30 बजे तक अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सभागार हॉल अनूपगढ़ में आयोजित किया जायेगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री आत्मेश बेनीवाल ने बताया कि इच्छुक भूतपूर्व सैनिक एवं वीरांगनाएं अपने समस्त दस्तावेज (पीपीओ, डिस्चार्ज बुक, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पेन कार्ड, मोबाइल जो स्पर्श व बैंक खाते में जुड़ा हुआ है) साथ में लाकर शिविर का लाभ उठाएं।