GMCH STORIES

लायंस क्लब रॉयल्स ने तपोवन महिला आश्रम में भोज का आयोजन

( Read 223 Times)

04 Aug 26
Share |
Print This Page
लायंस क्लब रॉयल्स ने तपोवन महिला आश्रम में भोज का आयोजन

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्रीगंगानगर रॉयल्स ने रविवार को सेवा प्रकल्प "फूड फॉर हंगर" के अंतर्गत तपोवन महिला आश्रम, मिर्जेवाला रोड में निवासरत लगभग 100 महिलाओं को भोजन करवाया।

यह सेवा कार्य क्लब की त्रिमाही थीम "कर्मा " के अंतर्गत आयोजित किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी महेश पेड़ीवाल, विशिष्ट अतिथि क्लब के रीजन चेयरमैन दीपक वॉट्स, रीजन एडवाइजर शैलेंद्र साहू तथा रीजन एडमिनिस्ट्रेटर एमपी सिंह, क्लब अध्यक्ष विनम्र बिहाणी, सचिव सुनंदम महिपाल, कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन, कार्यक्रम संयोजक जतीन जसूजा, हितेश सिंघल, अमित गीदड़ा, अनमोल खुराना, डॉ. एडवोकेट अतुलकुमार साहूवाला, सचिन सिंगला, साहिल बजाज, निशांत गर्ग, हरकमलसिंह, भादरराम, टीना चौधरी सहित क्लब व आश्रम् के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

क्लब अध्यक्ष विनम्र बिहाणी ने बताया कि लायंस क्लब क भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं मानवीय सेवा से जुड़े ऐसे अनेक प्रकल्प आयोजित करता रहेगा।

सचिव लायन सुनंदम महिपाल ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार और कोषाध्यक्ष लायन हिमांशु जैन ने सभ का धन्यवाद ज्ञापित किया।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like