GMCH STORIES

ग्रामीण सेवा शिविर में परिवादियों को मिला शुद्धिकरण का लाभ

( Read 189 Times)

04 Aug 26
Share |
Print This Page
ग्रामीण सेवा शिविर में परिवादियों को मिला शुद्धिकरण का लाभ

श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 13 जी छोटी में सोमवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में लखविन्दर सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी 23 जीजी में परिवाद दिया कि खातेदार गुरमेल सिंह पुत्र संतोख सिंह के नाम कृषि भूमि दर्ज है।

इसमें गुरमेल सिंह का नाम गुमेल सिंह दर्ज हो गया है, जबकि वास्तविक नाम गुरमेल सिंह है।

इसी प्रकार 12 जी छोटी के खातेदार गुरवीर सिंह पुत्र मोदन सिंह ने जमाबंदी में दर्ज नाम गुरबीर सिंह पुत्र मदन सिंह को शुद्ध कर गुरवीर सिंह पुत्र मदन सिंह शुद्ध करने का परिवाद दिया।

इसी प्रकार कलवंत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी 13 जी छोटी ने परिवाद देकर बताया कि कृषि भूमि में उसका नाम कुलवंत सिंह दर्ज हो गया है, जिसे शुद्ध कर कलवंत सिंह किया जाये। उक्त परिवादों पर हलका पटवारी और भू-अभिलेख से रिपोर्ट प्राप्त कर उपतहसीलदार चूनावढ़ द्वारा शिविर में ही नाम शुद्धिकरण आदेश जारी किये। शिविर में हाथोहाथ नाम शुद्धिकरण होने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like