GMCH STORIES

ग्रामीण सेवा शिविर में 30 वर्षों से वंचित सुनील को मिला आवासीय पट्टा

( Read 173 Times)

04 Aug 26
Share |
Print This Page
ग्रामीण सेवा शिविर में 30 वर्षों से वंचित सुनील को मिला आवासीय पट्टा

श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

पदमपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कंवरपुरा में सोमवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में लगभग 30 वर्षों से वंचित परिवार को आवासीय पट्टा मिला। ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान सुनील पुत्र कालूराम ने परिवाद देकर बताया कि भूखण्ड का पट्टा नहीं होने के कारण उसके परिवार को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर आवश्यक कार्यवाही के पश्चात सुनील को पट्टा सौंपा गया।

इसी प्रकार अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 6 पी में आयोजित शिविर के दौरान पंचायती राज विभाग द्वारा स्वामित्व पट्टा वितरण योजना के तहत पांच पोपर्टी पार्सल वितरित किये।

मिशन हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पांच पौधे लगाये गये।

कृषि विभाग द्वारा 15 मृदा स्वास्थय कार्ड, राजस्व विभाग द्वारा 7 नामातंरण, स्वास्थय विभाग द्वारा आयुष्मान आरोग्य योजना के चार कार्ड और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा 9 पालनहार लाभार्थियों का वार्षिक सत्यापन किया गया।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like