GMCH STORIES

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने किया फिरोजपुर का दौरा

( Read 200 Times)

04 Aug 26
Share |
Print This Page
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने किया फिरोजपुर का दौरा

पंजाब सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिलकर की पानी बढ़ाने की मांगश्रीगंगानगर। जल संसाधन (उत्तर) हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता श्री प्रदीप रूस्तगी द्वारा बीकानेर कैनाल में पर्याप्त पानी की आपूर्ति के सम्बन्ध मंे सोमवार को फिरोजपुर (पंजाब) का दौरा किया गया।

इस दौरान जल संसाधन वृत श्रीगंगानगर अधीक्षण अभियंता श्री संजीव वर्मा एवं जल संसाधन गंगनहर रेग्युलेशन खण्ड श्रीगंगानगर अधिशाषी अभियंता श्री नरेश मीना भी उपस्थित रहे।मुख्य अभियंता द्वारा फिरोजपुर कैनाल वृत, फिरोजपुर के अधीक्षण अभियंता से बीकानेर कैनाल में पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने, बीकानेर कैनाल की डीपीआर शीघ्र तैयार, बीकानेर कैनाल की साफ-सफाई तथा पानी चोरी के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गयी।

अधीक्षण अभियंता फिरोजपुर द्वारा डीपीआर शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया तथा बीकानेर कैनाल की साफ-सफाई भी अतिषीघ्र करवा दी जायेगी।

वार्ता में यह तय हुआ कि पानी चोरी को रोकने हेतु पंजाब एवं राजस्थान के अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन कर पानी चोरी पर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।इसके उपरांत मुख्य अभियंता, हनुमानगढ़ द्वारा बीकानेर कैनाल की आरडी 45 (बालेवाला हैड) का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान के दौरान अधिशाषी अभियंता, ईस्टर्न कैनाल खण्ड, फिरोजपुर के अधिशाषी अभियंता व सहायक अभियंता भी उपस्थित रहे। आरडी 45 पर 2126 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा था।

पंजाब के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि 4 अगस्त 2026 तक नहर में 200 क्यूसेक पानी की आवक और बढ़ जायेगी।

इस पर राजस्थान के अधिकारियों ने निर्धारित शेयर 2500 क्यूसेक पानी देने और बीकानेर कैनाल में पानी के प्रवाह में आ रहे उतार-चढाव की बजाय लगातार शेयर अनुसार 2500 क्यूसेक पानी की आपूर्ति देने की मांग की।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like