GMCH STORIES

सांप सीढ़ी के खेल से, बच्चे सीख सकेंगे अंगदान महादान

( Read 207 Times)

04 Aug 26
Share |
Print This Page
सांप सीढ़ी के खेल से, बच्चे सीख सकेंगे अंगदान महादान

राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर,साँप सीढ़ी खेल के जागरूकता पोस्टर का विमोचनराष्ट्रीय अंगदान दिवस पर आईजी हरेंद्र कुमार ने किया अंगदान जागरूकता हेतु अनूठी ‘अंगदान सांप-सीढ़ी’ का विमोचनकोटा ।

आज राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर अंगदान जागरूकता को नई दिशा देने के उद्देश्य से शाइन इंडिया फाउंडेशन द्वारा तैयार किए गए अनूठे ‘अंगदान-महादान सांप-सीढ़ी’ खेल का विमोचन पुलिस महानिरीक्षक, कोटा संभाग श्री हरेंद्र कुमार के कर-कमलों द्वारा किया गया।यह अभिनव शैक्षणिक खेल बच्चों और युवाओं को खेल-खेल में अंगदान की सही जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इसमें अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों और तथ्यों को सांप और सीढ़ी के माध्यम से सरल एवं रोचक तरीके से समझाया गया है।बच्चे खेलते-खेलते जान सकेंगे कि अंगदान क्या है, कौन अंगदान कर सकता है, ब्रेन डेथ क्या होती है, किन अंगों का दान संभव है तथा अंगदान से जुड़े भ्रमों की वास्तविकता क्या है।इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री हरेंद्र कुमार ने कहा कि, "अंगदान मानवता की सबसे महान सेवाओं में से एक है।

समाज में आज भी जानकारी के अभाव और भ्रांतियों के कारण अनेक लोग इस पुण्य कार्य से पीछे रह जाते हैं। यदि बच्चों को बचपन से ही सही और वैज्ञानिक जानकारी दी जाए, तो वे स्वयं जागरूक नागरिक बनेंगे और अपने परिवार व समाज को भी प्रेरित करेंगे।

शाइन इंडिया फाउंडेशन का यह सांप-सीढ़ी खेल जागरूकता का एक अत्यंत अभिनव और प्रभावी प्रयास है, जो निश्चित रूप से अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।"शाइन इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह खेल स्कूलों, महाविद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं तथा जागरूकता शिविरों में उपयोग किया जाएगा, ताकि अंगदान जैसे गंभीर विषय को सरल, रोचक और व्यवहारिक तरीके से आमजन, विशेषकर बच्चों तक पहुंचाया जा सके।कार्यक्रम के दौरान सीनियर ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर डॉ कुलवंत गौड़ के अलावा ,संस्था के सदस्य श्री राजेंद्र जैन एवं श्री धीरज शर्मा भी उपस्थित रहे।

संस्था का मानना है कि,आज के जागरूक बच्चे ही कल के अंगदान प्रेरक बनेंगे, और यही प्रयास भविष्य में अधिक से अधिक लोगों को अंगदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करेगा।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like