GMCH STORIES

अशोका ग्रीन में झलक एग्जीबिशन का आयोजन आज से, फैशन और लाइफस्टाइल का मिलेगा प्रीमियम अनुभव

( Read 312 Times)

04 Aug 26
Share |
Print This Page
अशोका ग्रीन में झलक एग्जीबिशन का आयोजन आज से, फैशन और लाइफस्टाइल का मिलेगा प्रीमियम अनुभव

40 से अधिक राष्ट्रीय ब्रांड्स होंगे शामिल, दो दिन चलेगा एग्जीबिशनउदयपुर। शहरवासियों के लिए फैशन, लाइफस्टाइल और शॉपिंग का शानदार अवसर लेकर "झलक एग्जीबिशन" का दो दिवसीय आयोजन आज से अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में किया जाएगा।

दो दिवसीय इस प्रदर्शनी का आयोजन सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक होगा, जिसमें देशभर के 40 से अधिक क्यूरेटेड ब्रांड्स अपनी नवीनतम और आकर्षक कलेक्शन का प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर शी सर्कल इंडिया की संस्थापक तारिका भानुप्रताप सिंह, बीसीआई टूरिज्म की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी, राजीव जैन, म्यूजिक डायरेक्टर ऐकार्थ पुरोहित, विजयलक्ष्मी गलूंडिया अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।आयोजक निहार गुप्ता ने बताया कि झलक एग्जीबिशन का उद्देश्य देशभर के प्रतिभाशाली डिजाइनर्स, उद्यमियों और लाइफस्टाइल ब्रांड्स को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने उत्कृष्ट उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकें।

उन्होंने कहा कि इस बार प्रदर्शनी में 40 से अधिक चयनित राष्ट्रीय ब्रांड्स भाग ले रहे हैं, जिससे उदयपुरवासियों को एक ही स्थान पर प्रीमियम शॉपिंग का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में पैन इंडिया से आए डिजाइनर्स एवं एग्जीबिटर्स डिजाइनर परिधान, ज्वेलरी, फुटवियर, हैंडबैग, होम डेकोर और लाइफस्टाइल उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत करेंगे।

यह प्रदर्शनी आगामी त्योहारों की खरीदारी, ट्रेंडी फैशन और प्रीमियम लाइफस्टाइल उत्पादों की तलाश करने वाले लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।अशोका ग्रीन्स के मुकेश माधवानी ने बताया कि अशोका ग्रीन्स हमेशा ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देता है, जो शहर को राष्ट्रीय स्तर के ब्रांड्स से जोड़ने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण और विविधतापूर्ण शॉपिंग का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने शहरवासियों से बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आग्रह किया। प्रदर्शनी में प्रवेश सभी के लिए नि:शुल्क रहेगा।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like