GMCH STORIES

प्रो. प्रेरणा पुरी ‘‘प्रो. मंजू ठाकुर लीडरशिप अवॉर्ड’’ से सम्मानित

( Read 440 Times)

08 Aug 26
Share |
Print This Page
प्रो. प्रेरणा पुरी ‘‘प्रो. मंजू ठाकुर लीडरशिप अवॉर्ड’’ से सम्मानित

जयपुर। मनोविज्ञान विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर की विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेरणा पुरी को भारत में स्कूल मनोविज्ञान सेवाओं के क्षेत्र में उनके सराहनीय और उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘‘प्रो. मंजू ठाकुर लीडरशिप अवॉर्ड’’ से सम्मानित किया गया है।प्रो. पुरी का यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का प्रमाण है, बल्कि यह देश में मानसिक स्वास्थ्य, विशेष शिक्षा और बाल मनोविज्ञान के क्षेत्र में एक मजबूत आधारशिला रखने की उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।यह पुरस्कार उन्हें हाल ही में चेन्नई के प्रतिष्ठित एन.के.टी. नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वीमेन में आयोजित 16वें इंडियन स्कूल साइकोलॉजी एसोसिएशन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया।

इस तीन दिवसीय (5 से 7 अगस्त 2026) सम्मेलन का मुख्य विषय ‘‘न्यूरोडाइवर्सिटी को सशक्त बनाना, विविधताओं का उत्सव, क्षमताओं को उजागर करना और समावेशन का निर्माण था।

इस प्रतिष्ठित आयोजन में विभिन्न देशों फिलिस्तीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया से कुल 300 प्रतिनिधियों (डेलिगेट्स) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।सम्मेलन के दौरान प्रो. पंचरामालिंगम ने इस आयोजन के उद्देश्यों और वैश्विक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस प्रकार के सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य भौगोलिक सीमाओं से परे जाकर स्कूल मनोवैज्ञानिकों और परामर्शदाताओं का एक जीवंत वैश्विक समुदाय तैयार करना है, जो आपसी साझा सीख और सहयोग को बढ़ावा दे सके।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like