GMCH STORIES

आरपीएफ ने चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल छीनने के प्रयास में चाकू मारकर घायल करने वाले तीन शातिर अपराधियों को पकड़ा

( Read 469 Times)

08 Aug 26
Share |
Print This Page
आरपीएफ ने चलती ट्रेन में यात्री का मोबाइल छीनने के प्रयास में चाकू मारकर घायल करने वाले तीन शातिर अपराधियों को पकड़ा

नई दिल्ली । विगत 3 अगस्त को गाड़ी संख्या 22401 के ए-2 कोच की सीट संख्या 39 पर दिल्ली सराय रोहिल्ला से जम्मू तवी स्टेशन तक अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे यात्री का धीमी गति से दया बस्ती से पास होते समय उनका मोबाइल छीनने के प्रयास में चाकू मारकर घायल करने की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को तीन दिन के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए दिल्ली मंडल की रेलवे सुरक्षा बल टीम द्वारा जीआरपी के साथ समन्वय कर संयुक्त टीम का गठन किया गया तथा टीम द्वारा शिकायतकर्ता के भाई से संपर्क कर घटना की संपूर्ण जानकारी ली गई।

इसके बाद टीम द्वारा उक्त इलाके के आसपास के सभी कैमरे चेक किए गए लेकिन किसी भी कैमरे में कोई संदिग्ध नजर नहीं आया तो घटना बाबत जानकारी मुखबिरों से सांझा की गई।

मुखबिरों से पता चला कि उक्त एरिया में वर्तमान में तीन लड़के मनोज उर्फ नेपाली, हसीन, गुफरान उर्फ डब्बू सक्रिय हैं जो इस प्रकार की घटनाओं को चाकू दिखाकर अंजाम देते रहते हैं।6 अगस्त 2026 को मुखबिर खास की सूचना पर टीम ने उक्त घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को समय लगभग 23.30 बजे रामपुरा फाटक के पास से पकड़ा तथा इसकी सूचना जीआरपी दिल्ली सराय रोहिल्ला को दी।

जीआरपी दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टाफ के मौके पर आने पर उन्हें सुपुर्द किया गया। तीनों अभियुक्तों की पहचान के तहत मनोज उर्फ नेपाली पुत्र रामबहादुर, उम्र लगभग 24 वर्ष, निवासी झुग्गी नंबर 1, तुलसी नगर नाला इंदरलोक, दिल्ली।

गुफरान उर्फ डब्बू पुत्र मोहम्मद मुबारक, उम्र लगभग 22 वर्ष, निवासी झुग्गी नंबर 88/62, अमर पार्क जाखिरा, दिल्ली।

मोहम्मद हसीन पुत्र मोहम्मद मंजूर, उम्र लगभग 16 वर्ष, निवासी झुग्गी नंबर 362, जखीरा फ्लाईओवर के नीचे, जखीराए, दया बस्ती।पूछताछ के दौरान तीनों ने बारी-बारी से स्वेच्छा से इकबाल किया।

मनोज उर्फ नेपाली ने बताया कि 3 अगस्त 2026 को रात करीब 9.30 बजे के बाद वह अपने अन्य साथियों गुफरान उर्फ डब्बू व मोहम्मद हसीन के साथ नशा करके वारदात करने की नीयत से रामपुरा फाटक गंदा नाला से आगे रेलवे ट्रैक पर खड़े थे।

समय करीब 10.40 बजे के आसपास रात में दया बस्ती की तरफ से एक ट्रेन रामपुरा फाटक की तरफ जा रही थी। ट्रेन के एक कोच का दरवाजा खुला हुआ था और दरवाजे के पास एक व्यक्ति खड़ा था।

इस दौरान चलती ट्रेन में वह अपने साथियों गुफरान उर्फ डब्बू व मोहम्मद हसीन के साथ चढ़ गया और उस व्यक्ति का मोबाइल छीनने लगे।

इस दौरान उसने गुफरान उर्फ डब्बू को पकड़ लिया तो मोहम्मद हसीन ने उस व्यक्ति को पीछे से पकड़ लिया और मनोज ने उस व्यक्ति के पेट पर तीन-चार बार चाकू मार दिया।

इसी दौरान गुफरान उर्फ डब्बू ने उसका मोबाइल फोन छीनकर मोहम्मद हसीन को दे दिया और वह तीनों चलती ट्रेन से कूदकर भागने लगे।

उस दौरान वह व्यक्ति जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो वहां पर आस-पास ही ड्यूटी कर रहे रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारी ने उनको देख लिया और उनका पीछा किया, जो उन्हें पहले से ही जानता था।

वह तीनों अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों से होते हुए बचकर भाग गए।

इसके बाद छीना हुआ मोबाइल फोन को उन्होंने पुल मिठाई के पास एक व्यक्ति को 2,000 रुपए में बेच दिया और मिले रुपयों से तीनों ने नशा कर लिया।पूछताछ के दौरान मनोज उर्फ नेपाली ने अन्य वारदातें करना भी कबूल किया।

करीब तीन दिन पहले पटेल नगर व दया बस्ती के बीच रुकी हुई ट्रेन में बैठे एक व्यक्ति का रेडमी मोबाइल छीन लिया था। करीब 26-27 दिन पहले पटेल नगर से शकूरबस्ती जा रही ट्रेन से एक व्यक्ति का सैमसंग मोबाइल फोन छीन लिया था।

करीब एक महीना 15 दिन पहले शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पकड़ने के लिए खड़े व्यक्ति का पोको कंपनी का मोबाइल चोरी कर लिया था।मोहम्मद हसीन ने अन्य वारदातों को कबूल करते हुए बताया कि करीब 5 महीने पहले उसने अपने अन्य साथियों लाला उर्फ प्रवीण व अन्य के साथ मिलकर लॉरेंस रोड केशव पुरम में एक व्यक्ति को चाकू मार दिया था।

करीब 6 दिन पहले शकूरबस्ती स्टेशन से पहले चलती ट्रेन से एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया था। करीब 7 दिन पहले शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से वनप्लस मोबाइल चोरी कर लिया था।

करीब 11-12 दिन पहले दया बस्ती रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से आईफोन छीन लिया था।गुफरान उर्फ डब्बू ने अन्य वारदातों को कबूल करते हुए बताया कि करीब 1 महीने पहले सुबह 6.00 से 6.30 बजे के बीच ट्रेन से दो मोबाइल (वनप्लस, शाओमी रेडमी) चुराए थे, जिन्हें उसने दया बस्ती में एक राह चलते व्यक्ति को 2,000 रूपये में बेच दिया और पैसे नशे में खर्च कर दिए।

करीब 10-11 दिन पहले दया बस्ती स्टेशन पर दोपहर 1.00 बजे के आसपास एक मोबाइल फोन चुराया था, जिसे एक राह चलते व्यक्ति को 500 रूपये में बेच दिया और पैसे नशे में खर्च कर दिए।

करीब 8.9 दिन पहले दया बस्ती में सुबह 4.00 से 4.30 के बीच चलती ट्रेन से एक सैमसंग मोबाइल छीना था, जिसे उसने 1,800 रूपये में एक राह चलते व्यक्ति को बेच दिया और पैसे खर्च कर दिए।उनकी निशानदेही पर गंदा नाला रामपुरा फाटक के पास झाड़ियों से वारदात में प्रयोग किया गया चाकू बरामद किया गया।

तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के अभ्यस्त अपराधी हैं जो रेलवे स्टेशन दया बस्तीए रामपुरा फाटक, शकूरबस्ती, पटेल नगर, जखीरा पुल के आस-पास खड़ी/चलती ट्रेनों में चढ़कर मौके के अनुसार यात्रियों को टारगेट कर उनका सामानए बैग, पर्स, नकदी व अन्य कीमती सामान को चुपके से या चाकू दिखाकर छीनकर उतर जाते हैं तथा चोरी किए हुए सामान को बेचकर अपने नशे तथा अन्य शौकों की पूर्ति करते हैं।जीआरपी द्वारा उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एफआईआर संख्या 25/2026, धारा 309 (6), 309 (4)/311, 3 (5) बीएनएस, दिनांक 07.08.2026 में संबद्ध किया गया।

अभियुक्तों को समय से माननीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड लेकर अन्य मामलों का उद्भेदन किया जाएगा।रेलवे सुरक्षा बल टीम द्वारा तीनों शातिर किस्म के अभियुक्तों को पकड़कर एक अत्यंत ही सराहनीय कार्य किया गया हैए जिससे निश्चित ही दिल्ली एरिया में थेफ्ट ऑफ पैसेंजर बिलॉन्गिंग्स की वारदातों में कमी आएगी।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like