GMCH STORIES

इस बार खरीद के तत्काल बाद व्यापारियों को मिल जाएगी आधी आढ़त

( Read 355 Times)

14 Feb 26
Share |
Print This Page

हनुमानगढ़. जिले में गेहूं की सरकारी खरीद को लेकर खाद्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव अम्बरीश कुमार ने शनिवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए स्थानीय अधिकारियों व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा की। कलक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारी व व्यापारी शामिल हुए। डीएसओ सुनील घोड़ेला ने बताया कि इस मौके पर व्यापारिक संगठनों ने सरकार की नई प्रक्रिया के तहत खरीद करने में सहयोग देने का आश्वासन दिया। कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष रामलाल किरोड़ीवाल, व्यापारी नेता पदम जैन, राजकुमार सोढ़ा, कृष्ण जैन आदि, मंडी समिति सचिव विष्णुदत्त शर्मा, सीएल वर्मा आदि मौजूद रहे। डीएसओ ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत हैंडलिंग कार्य इस बार व्यापारिक संगठनों को देने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में रेट को लेकर जल्द सहमति बनने की संभावना है। इसके अलावा इस बार खरीद होने के बाद बिल बनने के साथ ही व्यापारियों को पचास प्रतिशत आढ़त शुल्क का भुगतान कर दिया जाएगा। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like