स्थानीय सेंट एंथोनीज़ स्कूल में गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार श्रृंखला प्रस्तुत की, जिससे पूरा परिसर उत्सवमय माहौल से भर गया। मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य विलियम डिसूज़ा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में चाचा नेहरू के बच्चों के प्रति स्नेह, प्रेम और उनके द्वारा देश की स्वतंत्रता में दिए गए महत्त्वपूर्ण योगदान को याद किया। उन्होंने छात्रों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और ज्ञान के महत्व से भी अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-प्राचार्य जैसी डिसूज़ा ने की। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक नृत्य, कविता-पाठ, भाषण, निबंध, एवं समूह-गीत जैसी अनेक प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत कर दिया। बच्चों की प्रतिभा देखकर उपस्थित अभिभावक भी उत्साह से भर उठे।  बाल दिवस के अवसर पर आयोजित छात्र-छात्राओं ने अपने कौशल को दर्शाते हुए  कई अभिभावकों ने इसका लाभ उठाते हुए बच्चों के नवाचारों की सराहना की। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विकास साहू ने दी।

Source: