मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति ने आदेश जारी कर इतिहास विभाग की प्रोफसर दिग्विजय भटनागर को विश्वविद्यालय केंद्रीय पुस्तकालय का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है l प्रोफसर दिग्विजय भटनागर ने आज दिनांक 1 दिसम्बर 2025 को विश्वविद्यालय केंद्रीय पुस्तकालय के प्रभारी अधिकारी का कार्यकाल ग्रहण किया, प्रोफेसर भटनागर विश्वविद्यालय वर्तमान में सामाजिक विज्ञान संकाय की अध्यक्ष है और वह विश्वविद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर  विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक पदों पर कार्य कर चुकी है l इस दौरान केंद्रीय पुस्तकालय के सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. राजाराम भाट, डॉ. भूपेंद्र आर्य, डॉ जितेंद्र सुहालका और सेल्फ फाइनेंस एडवाइजरी बोर्ड कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष श्री नारायण लाल सालवी एवं केंद्रीय पुस्तकालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे l

 

Source: