जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा शुक्रवार को 70वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह-2025 मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले 54 रेलकर्मियों को व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया तथा उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों/यूनिटों को अलग-अलग कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 21 शील्ड प्रदान किये।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण ने बताया कि 70वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह-2025 उत्सव भव, रेलवे अधिकारी क्लब, जगतपुरा, जयपुर में मनाया गया। महाप्रबन्धक श्री अमिताभ द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 70वें राष्ट्रीय अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2025 में पुरस्कृत उत्तर पश्चिम रेलवे के 05 रेलकर्मियों का अभिनन्दन किया गया तथा रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रदत्त संपूर्ण कार्य कुशलता के लिए गोविंद बल्लभ पंत शील्ड, वैगन मेंटेनेंस शील्ड एवं रनिंग रूम शील्ड को मंच पर प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर मण्डलों और कारखानों को विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये कुल 21 उत्कृष्टता शील्ड प्रदान की गई, जिसमें जोधपुर मण्डल को 06, अजमेर मंडल को 05, बीकानेर मंडल को 04 एवं जयपुर मंडल को 04 शील्ड प्रदान की गई। इसके साथ ही जोधपुर कारखाने को पर्यावरण प्रबन्धन एवं स्वच्छता शील्ड प्रदान की गई तथा सर्वश्रेष्ठ कारखाना शील्ड बीकानेर कारखाना एवं अजमेर कैरिज कारखाने को संयुक्त रूप से प्रदान की गई। इस वर्ष जोधपुर मण्डल को महाप्रबंधक की सम्पूर्ण कार्यकुशलता शील्ड दे कर सम्मानित किया गया है तथा अजमेर मण्डल को रनर अप शील्ड प्रदान की गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री प्रदीप कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिन्नदन किया।
उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने समारोह के दौरान उपस्थित रेलकर्मियों व उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रगति हेतु सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय रेल में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने के लिये बधाई दी। महाप्रबन्धक श्री अमिताभ ने अपने उद्बोधन में सभी अति विशिष्ट और विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार विजेताओं तथा शील्ड प्राप्त करने वाले मण्डलों एवं यूनिटों को बधाई देते हुए कहा कि माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के रेलकर्मियों से की गई अपील के अनुसार हमें वर्ष 2026 के लिए ‘‘52 सप्ताह 52 सुधार’’ के अर्न्तगत हर सप्ताह एक बड़ा सुधार लागू करना है। ग्राहक सेवाए रख-रखाव, उत्पादन, गुणवत्ता प्रबन्धन और परिचालन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में समयबद्ध सुधार करने हैं।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दी
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी, अध्यक्षा डॉ. अंजु सहित उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन के पदाधिकारीगण, ट्रेड यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण तथा उत्तर पश्चिम रेलवे के कई अधिकारीए कर्मचारी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।
महाप्रबन्धक द्वारा निम्न उत्कृष्टता शील्डें प्रदान की गईं
महाप्रबंधक की सम्पूर्ण कार्यकुशलता शील्ड - ’जोधपुर मण्डल’
जोधपुर मण्डलः वाणिज्य - वाणिज्य शील्ड एविद्युत - इलेक्ट्रीक इंजीनियिरिंग शील्ड एइंजीनियरिंग - सिविल इंजीनियरिंग शील्डएसिगनल एवं टेलीकॉम - सिगनल एवं टेलीकॉम शील्डए निर्माण - सर्वश्रेष्ठ गति शक्ति यूनिट शील्डएयांत्रिक - यांत्रिक यकैरिज एवं वैगनद्ध शील्ड।
अजमेर मण्डलः वाणिज्य - रेल मदद शील्ड, वाणिज्य - टिकट चैकिंग शील्ड, कार्मिक- कार्मिक शील्ड, संरक्षा- संरक्षा शील्ड, राजभाषा - राजभाषा शील्ड।
बीकानेर मण्डल- विद्युत - बेस्ट रनिंग रूम शील्ड (हिसार रनिंग रूम) एइंजीनियरिंग - ट्रेक, आरओबी/आरयूबी एवं संरक्षा कार्य शील्ड, चिकित्सा - कम्प्रहेसिव हेल्थकेयर शील्ड, निर्माण - निर्माण इन्फ्रास्ट्रक्चर शील्ड।
जयपुर मण्डलः लेखा - लेखा एवं वित्त मैनेजमेन्ट शील्ड, परिचालन - यातायात परिवहन शील्ड, सुरक्षा - सुरक्षा शील्डएभण्डार . भण्डार शील्ड
कारखानों को दी गई शील्डः यांत्रिकी - पर्यावरण प्रबन्धन एवं स्वच्छता शील्ड (जोधपुर कारखाना), यांत्रिकी - सर्वश्रेष्ठ कारखाना शील्ड (बीकानेर कारखाना एवं अजमेर कैरिज कारखाना को संयुक्त रूप से) से प्रदान की गई।
National News
उत्तर पश्चिम रेलवे के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 रेलकर्मियों को किया गया सम्मानित
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…