जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के रूप में श्री अमित सुदर्शन ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इन्होंने निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण से पदभार ग्रहण किया।
श्री अमित सुदर्शन, भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 2015 बैच के अधिकारी है। इससे पूर्व श्री अमित सुदर्शन उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में ही उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक (यात्री सेवाएं एवं यात्री विपणन) के पद पर कार्यरत थे। श्री सुदर्शन ने आईआईटी रूडकी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक शिक्षा प्राप्त की है तथा आईआईएम, कोलकाता से पीजीडीबीए किया है।
श्री अमित सुदर्शन को रेलवे के वाणिज्य तथा परिचालन के क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव प्राप्त है। इन्होंने सहायक वाणिज्य प्रबन्धक-झांसी, मण्डल परिचालन प्रबन्धक-आगरा, मण्डल परिवहन प्रबन्धक एवं उप मुख्य परिवहन प्रबन्धक-टूंडला के पदों पर कार्य किया है। उप मुख्य परिवहन प्रबन्धक-टूंडला के पद पर रहते हुए महाकुंभ के आयोजन के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही आगरा एवं टूंडला में अपने पद पर रहते हुए इन्होने डीएफसीसी पर ट्रेनों के परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कैप्टन शशि किरण का कार्यकाल शानदार रहा
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कैप्टन शशिकिरण का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा है। वरिष्ठ पत्रकार एवं जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा के अनुसार कैप्टन शशिकिरण मीडिया फ्रेंडली अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे है। किसी भी खबर या विभागीय जानकारी वे तुरंत उपलब्ध करवाते रहे है। एक ऊर्जावान सीपीआरओ के रूप में उनका कार्यकाल सदैव यादगार रहेगा। कैप्टन शशिकिरण अब उत्तर पश्चिम रेलवे में चीफ़ प्रोजेक्ट मैनेजर (रोलिंग स्टॉक) के रूप में कार्य करेंगे।
National News
अमित सुदर्शन उत्तर पश्चिम रेलवे के नए सीपीआरओ बने
कैप्टन शशिकिरण का कार्यकाल सराहनीय रहा
Related stories
GMCH Spreads the Message of a Healthy Heart Among Senior Citizens on World Heart Day
Udaipur: Geetanjali Hospital, Udaipur, in association with Maharana Pratap Senior Citizens Institute, organis…
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…