जयपुर। रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बहुउपयोगी डिजीटल प्लेटफॉर्म ‘‘रेलवन ऐप’’ उपलब्ध करवाई गई है। यह ऐप रेलवे से जुड़ी विभिन्न जानकारियों और सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
रेलवन ऐप को इस उद्देश्य से विकसित किया गया है कि यात्रियों को सरल, तेज़ और उपयोगकर्ता-अनुकूल अनुभव मिल सके। ऐप का इंटरफ़ेस सहज है, जिससे सभी आयु वर्ग के उपयोगकर्ता इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। रेलवन ऐप डिजिटल तकनीक के माध्यम से रेलवे सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने पर केंद्रित है। यह प्लेटफ़ॉर्म यात्रियों को समय की बचत करने और उनकी यात्रा को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में मदद करता है।
रेलवन ऐप में उपलब्ध जानकारी
रेलवन ऐप रेलवे यात्रियों के लिए एक उपयोगी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म हैए जहाँ रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ एक ही जगह पर उपलब्ध कराई जाती हैं। रेलवन ऐप के माध्यम से मिलने वाली प्रमुख जानकारी के तहत ट्रेन से संबंधित जानकारी, नंबर, ट्रेन का नाम और सामान्य विवरण, ट्रेन समय-सारिणी, आगमन और प्रस्थान का निर्धारित समय, स्टेशन जानकारी शामिल है।
इसी प्रकार प्रमुख रेलवे स्टेशनों से जुड़ी आवश्यक जानकारी के तहत कोच और सीट से संबंधित विवरण, यात्रा को समझने में सहायक सामान्य कोच जानकारी, रेलवे से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएँ, यात्रियों के लिए उपयोगी अपडेट और सामान्य सूचनाएँ तथा सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस की जानकारी शामिल है। ऐप को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि कोई भी उपयोगकर्ता आसानी से जानकारी प्राप्त कर सके।
रेलवन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 03 प्रतशत की छूट प्रदान की जा रही है। रेलवन ऐप का उपयोग अधिकाधिक यात्रियों का करना चाहिए तथा इसका लाभ उठाना चाहिए। रेलवन ऐप यात्रियों के लिए वन स्टाप सोल्यूशन के रूप में विकसित की जा रही है। इसका उपयोग कोई भी यात्री जिसके पास स्मार्टफोन है वह बडी आसानी से इसको उपयोग में ले सकता है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य सेए रेलवन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से रेलवे के अनारक्षित टिकट बुक करने पर 03 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रावधान आर.वॉलेट को छोड़कर रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट बुक करने और डिजिटल भुगतान करने पर लागू होगा। रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की स्थिति में, 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक के रूप में प्रदान करने की वर्तमान प्रणाली जारी रहेगी। उपर्युक्त 3 प्रतिशत छूट का प्रस्ताव 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 की अवधि के दौरान लागू रहेगा। इसके बाद सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआरआईएस) द्वारा इस की समीक्षा कर निर्णय लिया जायेगा।
रेलवन ऐप का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को रेलवे से जुड़ी जानकारी तेज़, सरल और एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध कराना है, ताकि यात्रा की योजना बनाना और जानकारी प्राप्त करना आसान हो सके। रेलवन ऐप यात्रियों को एक बेहतर डिजिटल अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक कदम है।
National News
रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर मिलेगी 03 प्रतिशत छूट
6 महीने के लिए प्रायोगिक रूप से लागू की गई है
Related stories
GMCH Spreads the Message of a Healthy Heart Among Senior Citizens on World Heart Day
Udaipur: Geetanjali Hospital, Udaipur, in association with Maharana Pratap Senior Citizens Institute, organis…
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…