जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे राजस्व सृजन, यात्री सेवा और विविध आय में निरंतर नए मापदंड स्थापित कर रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक 6968 करोड रुपए का अब तक का उच्चतम सकल राजस्व प्राप्त किया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे ने इस वित्त वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक प्राप्त सकल राजस्व, 6968 करोड रुपएए इस अवधि में पिछले सर्वश्रेष्ठ प्राप्त राजस्व (वित्त वर्ष 2024-25) से 5.62 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में यात्रियों की संख्या 15.46 करोड़ भी अब तक की सबसे अधिक रही तथा इनसे प्राप्त यात्री राजस्व 3076 करोड़ अब तक का सबसे अधिक यात्री राजस्व है। यह पिछले सर्वश्रेष्ठ वर्ष 2024-2025 में जनवरी 2025 तक प्राप्त राजस्वए 2822 करोड रुपएए से 8.98 प्रतिशत अधिक है।
यात्रियों की सुविधा हेतु निरंतर योजना बनाकर समय-समय पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं में विभिन्न त्योहारों और पर्वों के अवसरों पर पूर्व के वर्षों में विभिन्न दिशाओं में यात्री भार की समीक्षा की जाती है। वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक 663 ट्रेनों का संचालन किया गया जिनके 6676 ट्रिप चलाए गए। इसके साथ ही विभिन्न शहरों के लिए चल रही नियमित ट्रेनों में यात्री भार और प्रतीक्षा सूची की भी निरंतर समीक्षा की जाती है जिसासे उन शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा सके। इसी क्रम में जयपुर और मुंबई के मध्य एक नॉनस्टॉप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है जिससे यात्रियों को अत्यधिक सुविधा हो रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे उत्कृष्टता और ग्राहक संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्ध है। यह प्रदर्शन आधुनिकरण, दक्षता और ग्राहक-केंद्रित विकास के प्रति उत्तर पश्चिम रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
National News
उत्तर पश्चिम रेलवे ने सकल राजस्व में प्राप्त की अद्भुतपूर्व उपलब्धि
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…