जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों को विशेष सौगात प्रदान करते हुए, होली के त्योहार पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04081/04082 और श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से बनारस विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04603/04604 का संचालन किया जा रहा हैं, इन विशेष आरक्षित ट्रेनों के संचालन का मुख्य उद्देश्य त्योहारों पर यात्रियों की यात्रा को सुगम व आसान बनाना है।
जम्मू रेल मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक श्री राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली से कटरा 21 फरवरी से 8 मार्च तक 16 फेरो के साथ संचालित की जाएगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से रात में 11.45 बजे रवाना होकर, अगले दिन 12 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। मार्ग में ट्रेन पानीपत, कुरूक्षेत्र, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू, शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से नई दिल्ली 22 फरवरी से 9 मार्च तक 16 फेरो के साथ संचालित की जाएगी। जो श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से रात में 09.20 पर रवाना होकर, अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। मार्ग में ठहराव ट्रेन संख्या 04081 के समान ही रहेंगे।
इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04603 वाराणसी से कटरा 24 फरवरी से 8 मार्च तक 4 फेरो के साथ संचालित की जाएगी। यह ट्रेन वाराणसी से सुबह में 05.00 बजे रवाना होकर, दुसरे दिन सुबह 06.00 बजे श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, आलमनगर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू, शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 04604 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से वाराणसी 22 फरवरी से 6 मार्च तक 4 फेरो के साथ संचालित की जाएगी। यह ट्रेन श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से शाम को 18.15 बजे रवाना होकर, दूसरे दिन शाम को 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी। मार्ग में ठहराव ट्रेन संख्या 04603 के समान ही रहेंगे।
पर्यटन को बढ़ावा देते हुएए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा पश्चिम रेलवे के प्रतापनगर रेलवे स्टेशन से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा तक एक टुरिस्ट ट्रेन संख्या 00913 चलाई गई हैं, यह ‘‘पूर्ण किराया दर’’ टूरिस्ट ट्रेन है, जो अपने प्रारंभिक रेलवे स्टेशन से 11 फरवरी को रवाना हुई हैं, मार्ग में यह ट्रेन अमृतसर होते हु, 14 फरवरी को श्री माता वैष्णोदेवी कटरा पहुंचेगी। वापसी में यह टूरिस्ट ट्रेन 16 फरवरी को कटरा से रवाना होकर 18 फरवरी को गुजरात के प्रतापनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन के संचालन का मुख्य उद्देश्य एक ही समय में मार्ग में आने वाले सभी पर्यटन व धार्मिक स्थलों का यात्री आनन्द ले सके।
यात्रियों के हित व त्योहारों को ध्यान में रखते हुए, चलाई जा रही विशेष ट्रेनों पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री उचित सिंघल ने बताया कि साल 2026 में होली के त्योहार को देखते हुए, विशेष ट्रेनों को चलाया जा रहा हैं। जिसमें एक नई दिल्ली और दूसरी वाराणसी के लिए चलाई जाएगी, जिससे कि यात्रियों के लिए आरामदायक और सुरक्षित सफर सुनिश्चित किया जा सके। त्योहारों के समय नियमित ट्रेनों भारी भीड़ होती हैं। विशेष ट्रेनें चलने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ जाती हैं। इन ट्रेनों से जम्मू कश्मीर ही नहीं, बल्कि पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलने के साथ ही एक किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करेंगी।
National News
रेलवे की होली पर अनेक ट्रेनों की सौगात, माता वैष्णो देवी के लिए अनेक ट्रेनों का होगा संचालन
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…