जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर नित नये कदम उठाए जा रहे हैं। इसी डिजिटलाइजेशन की क्रांति में रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, बहुउद्देशीय डिजीटल प्लेटफॉर्म ‘‘रेलवन ऐप’’ की सेवा उपलब्ध करवाई गई है। यह ऐप रेलवे से जुड़ी विभिन्न जानकारियों और सेवाओं को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ‘‘रेलवन’’ ऐप की शुरुआत 1 जुलाई 2025 को केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा की गई थी। ऐप के लॉन्च होने के बाद भारतीय रेल में लगातार इसकी उपयोगिता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा हैं। इस संबंध में विभिन्न मंडलों में यात्रियों ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने के संबंध में जोर दिया जा रहा हैं।
जम्मू मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक श्री राघवेंद्र सिंह के अनुसार इसी संदर्भ में 17 फरवरी को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल के मार्गदर्शन में यात्रियों, विशेषकर छात्रों और दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए अपने अत्याधुनिक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘‘रेलवन’’ ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान आयोजित किया गया। जम्मू मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशनों और जम्मू विश्वविद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में इस ऐप के फायदों के बारे में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस संबंध में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को ‘‘रेलवन’’ ऐप के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही जम्मू के सभी शिक्षण संस्थानों में लगभग 500 से अधिक छात्रों व शिक्षकों को ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। जागरूकता को स्थायी बनाने के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के नोटिस बोर्डो पर सूचनात्मक पंपलेट चिपकाए गए और छात्रों के बीच वितरित किए गए।
इस ऐप की मुख्य विशेषताओं और लाभों प्रकाश डालते हुए, बताया गयाए कि यह ऐप यात्रियों को कई अलग.अलग ऐप्स के बजाय एक ही स्थान पर सभी सेवाएं प्रदान करता है। इस ऐप के माध्यम से डिजिटल भुगतान का उपयोग करके ‘‘अनारक्षित’’ और ‘‘प्लेटफॉर्म टिकट’’ बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की सीधी छूट मिलेगी। यह योजना 14 जुलाई 2026 तक मान्य है।
यात्री अब आरक्षित अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट एक ही ऐप से बुक कर सकते हैं
ट्रेन की रीयल-टाइम लोकेशन, कोच की स्थिति और प्लेटफॉर्म नंबर की सटीक जानकारी प्राप्त करें। यात्रा के दौरान सीधे अपनी सीट पर भोजन मंगवाने की सुविधा व ऐप के एकीकरण से यात्री किसी भी समस्या की शिकायत तुरंत दर्ज कर सकते हैं। जम्मू के विश्वविद्यालयों के छात्र अपने मासिक सीजन टिकट को इस ऐप के माध्यम से आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
ऐप की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने बताया कि इस ऐप को आधुनिक डेटा एनालिटिक्स और सुरक्षा मानकों के साथ विकसित किया गया है। हमारा प्राथमिक उद्देश्य यात्री यात्रा को पूरी तरह से ‘‘पेपरलेस’’ और ‘‘निर्बाध’’ बनाना है। यह ऐप न केवल टिकट बुकिंग को आसान बनाता है, बल्कि यात्रियों से मिलने वाले ‘‘रियल-टाइम फीडबैक’’ के आधार पर सेवाओं में सुधार करने की हमारी क्षमता को भी बढ़ाता है। इस ऐप की सहायता से यात्री बिना समय गंवाए व टिकट खिड़की पर बिना लाइन के आपनी यात्रा टिकट आसानी से ले सकता हैं। जिसके साथ वह खुले पेसों के झंझट से छुटकारा पा सकता हैं। जम्मू मंडल अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता हैं, कि ‘‘रेलवन ऐप’’ का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें तथा अपने आसपास सह यात्रियों को भी इस ऐप के बारे में जागरूक करें।
National News
जम्मू डिविजन में रेलवन ऐप की उपयोगिता को लेकर प्रचार के लिए स्कूलों, विश्व विद्यालय में जागरूकता कैंप लगाए
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…