जयपुर। इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लि. (आईआरसीटीसी) द्वारा जयपुर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी एवं मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की यात्रा का संचालन किया जा रहा है।
आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय अपर महाप्रबंधक श्री योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि इस यात्रा के दौरान श्री वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति), श्री रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), कन्याकुमारी (रॉक मेमोरियल, गांधी मंडप, सनसेट पॉइंट), मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मार्कापुर) आदि की यात्रा में श्रेणी अनुसार कुल बर्थों की संख्या 780 (स्टैंडर्ड-380, कम्फर्ट-400) निर्धारित है।
जयपुर से 9 अप्रैल 2026 को शुरू शुरू होने वाली इस यात्रा में उतरने अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, रतलाम से श्रद्धालु सवार हो सकेंगे। यात्रा 20 अप्रैल को सम्पन्न होगीए, 11 रात एवं 12 दिन की यात्रा के इस पैकेज में 3एसी क्लास (इकोनॉमी) ट्रेन यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी, नॉनएसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण, होटल में ठहरने एवं वॉश एंड चेंज की व्यवस्था सम्मिलित है।
स्टैंडर्ड श्रेणी में पैकेज का मूल्य 31,005 रूपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्षद्ध) का पैकेज मूल्य 27ए905 रूपये है। (3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, नॉन-एसी बजट होटलों में डबल/ट्रिपल शेयरिंग पर ठहरने, नॉनएसी बस परिवहन)।
कम्फर्ट श्रेणी में पैकेज का मूल्य 36,320 रूपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य 32,685 रूपये है। (3एसी क्लास ट्रेन यात्रा, एसी बजट होटलों में डबल/ट्रिपल शेयरिंग पर ठहरने, एसी बस परिवहन) रहेगी। इस यात्रा सेवा में एलटीसी एवं ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर-सरकारी बैंक से ली जा सकती है।
इस टूर पैकेज की बुकिंग सुविधा आईआरसीटीसी वेबसाइट ूूूण्पतबजबजवनतपेउण्बवउ पर उपलब्ध है तथा बुकिंग आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालयः प्रथम तल, जीवन प्रकाश भवन (उत्तरी भाग) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ऊपर, अंबेडकर सर्कल, भवानी सिंह मार्ग जयपुर में आकर भी करवाई जा सकती है। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। यात्रा संबंधी जानकारी व्हाट्सप्प नम्बर 9001094705, 8595930998 पर उपलब्ध है।
National News
श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण भारत की पवित्र तीर्थ यात्रा का सुनहरा अवसर
आईआरसीटीसी की ओर से टूर पैकेज की घोषणा
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…