जम्मू। आगामी होली पर्व के अवसर पर जम्मू मंडल के यात्रियों और यहाँ आने व जाने वाले पर्यटकों की सुविधा हेतुए मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक कुमार के निर्देशन में रेलवे और प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए जम्मू मंडल ने विशेष ट्रेनों के संचालन और स्टेशनों पर सुरक्षा व नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। जिससे कि यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के संबंध में विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा हैं। जैसे जम्मू मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर त्योहारों की भारी भीड़ से निपटने के लिए एक मल्टी-टियर स्ट्रैटेजी अपनाई है। सबसे पहले रेलवे स्टेशनों की उच्चस्तरीय लेबल पर निगरानी की जा रही है, साथ ही स्टेशनों पर यात्रियों के खानपान आपूर्ति हेतु संबंध में संबंधित खानपान स्टालों को निर्देश दिए गए हैं। स्टेशनों पर लगातार पीने के पानी की सप्लाई और किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए मोबाइल मेडिकल बूथ व हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। रेलवे काउंटरों पर लंबी लाइनों को कम करने के लिए डिजिटल-फर्स्ट तरीके पर ज़ोर दे रहा है। पैसेंजर्स को अनरिज़र्व्ड टिकट के लिए ऐप इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और पब्लिक अनाउंसमेंट भी किया जा रहा हैं। होली के दौरान सेफ्टी सबसे ज़रूरी है। रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी को तैनात किया गया है। स्टेशनों के हर कोने पर हाई-डेफ़िनिशन नेटवर्क से नज़र रखी जा रही है तथा सीसीटीवी व कंट्रोल रूम में रेलवे सुरक्षा बल व वाणिज्य विभाग के कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
बिना टिकट यात्रा व अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ स्पेशल टिकट.चेकिंग ड्राइव ज़ोरों पर हैं। रेलवे स्टेशनों के प्रवेश द्वार पर रेलवे सुरक्षा बल और टिकट चेकिंग स्टाफ को तैनात किया है। होली के दौरान यात्रियों को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए, विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा हैं, जिसमें नई दिल्ली व वाराणसी के लिए विशेष तौर पर चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें उन लोगों के लिए लाइफ़लाइन हैं, जिनकी रेगुलर बुकिंग हफ़्तों पहले ही खत्म हो जाती हैए तथा ट्रेन संख्या 12426 में 02 मार्च को 3एसी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा व ट्रेन संख्या 13152 में सामान्य श्रेणी का एक कोच जोड़ा गया हैं। जम्मू मंडल में होली के दौरान विशेष निगरानी हेतु, 24 घंटे वार रूम स्थापित किया गया है, जो आपातकालीन स्थितियों में त्वरित निर्णय लेने के लिए काम करता हैं। महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों वाई फाई की सुविधा 24 घंटे प्रदान की जा रही हैं, जिससे की यात्री डिजिटल भुगतान व ट्रेनों की सही जानकारी मिल सके। ट्रेनों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही हैंए स्टेशनों पर सफाई का ध्यान दिया जा रहा हैं।
होली के त्योहार पर यात्रियों के हित में रेलवे द्वारा प्रदान की जाने वाली व्यवस्थाओं पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल ने बताया कि जम्मू मंडल ने यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर व उनकी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए विभिन्न तरह के कदम, उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में यात्रियों को विशेष ट्रेनों से लेकर मूलभुत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा हैं। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि होली के त्योहार से पहले जम्मू और कटरा का फूटफोल लगभग 50 हजार था, जो कि अभी तक बढ़ कर लगभग 58 हजार हो गया हैं। साथ ही वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को यात्रियों के साथ सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया हैं।
National News
जम्मू मंडल में होली के दौरान सुगम यातायात और यात्री सुविधाओं हेतुः रेलवे की विशेष पहल
Related stories
KOTA MILITARY STATION ORGANISES KOTA GANDIV MARATHON 1.0 AS PART OF GANDIV GOLDEN JUBILEE CELEBRATIONS
Jaipur: As part of the Gandiv Golden Jubilee Celebrations, Kota Military Station organised the Kota Gandiv Ma…
Diver Victory Presentation’ Brings History Alive at Vidya Bhawan Polytechnic’s Meljol Mela
Udaipur: The life and reign of Maharana Pratap offer an inspiring example of good governance, financial manag…
Maternal and Child Health, Nutrition Top Government Priorities: Kharadi
Udaipur: The three-day Angan Seva Milan programme, organised under the Viksit Bharat–Jan Seva Abhiyan, conclu…
EXERCISE TARANG SHAKTI 2026: POWER IN PARTNERSHIP
Following the inaugural ceremony held yesterday, the Indian Air Force (IAF) is set to commence the operationa…