कोटा। रविवार को प्रातःकाल कोटा मंडल के नागदा-कोटा प्रमुख खंड पर लूनी रिछा-विक्रमगढ़ आलोट के मध्य गाड़ी संख्या 12431 तिरुवनंतपुरम-हजरत निज़ामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में आग लगने की सूचना मिली। रेलकर्मियों की तत्काल सतर्कता, पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह के निर्देशन में सुदृढ़ आपातकालीन प्रबंधन एवं अधिकारियों के समन्वय से सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे।
प्रातः 05.08 बजे गाड़ी की स्वचालित अग्नि संसूचन एवं दमन प्रणाली सक्रिय होते ही गाड़ी स्वतः रुक गई। गाड़ी प्रबंधक श्री उपेन्द्र कुमार ने तत्काल स्थिति का आकलन कर सभी यात्रियों को शांतिपूर्वक एवं सुरक्षित रूप से कोच से बाहर निकाला और नियंत्रण कक्ष को तत्काल सूचित किया। लोको पायलट दल, टिकट चेकिंग स्टाफ एवं आरपीएफ स्टाफ की सतर्कता से प्रभावित कोच को अविलंब गाड़ी से अलग किया गया, जिससे आग का प्रसार समय रहते रोका जा सका।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही रेलवे की संपूर्ण आपातकालीन व्यवस्था एक साथ सक्रिय हो गई। दुर्घटना राहत गाड़ी एवं दुर्घटना राहत मेडिकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचाए गए। चार अग्निशमन वाहनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण स्थापित किया और प्रातः 08.00 बजे तक आग पूर्णतः बुझा दी गई। स्थानीय पुलिस एवं नागरिक प्रशासन ने भी रेलवे के साथ पूर्ण समन्वय से कार्य किया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अविरल शर्मा कोटा स्टेशन पर उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने कोच में जाकर यात्रियों से व्यक्तिगत भेंट की, उनकी कुशलक्षेम जानी और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्त क्षति तथा आवश्यकताओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा एवं हजरत निज़ामुद्दीन तक प्रत्येक आवश्यक सहायता निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।
यात्रियों की निरंतर यात्रा सुनिश्चित करने हेतु एक नया वातानुकूलित कोच तत्काल तैयार कर कोटा स्टेशन पर गाड़ी में जोड़ा गया। प्रभावित यात्रियों को कोटा स्टेशन पर भोजन, जूते-चप्पल, विशेष राहत सहायता राशि एवं आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। यात्रियों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन भी तत्काल सक्रिय की गई।
यात्रियों के साथ गाड़ी में हजरत निज़ामुद्दीन तक वाणिज्य निरीक्षक, स्काउट एवं गाइड सदस्य, कल्याण निरीक्षक, अधिकारी तथा चिकित्सा दल को विशेष रूप से तैनात किया गया, ताकि यात्रा के दौरान प्रत्येक यात्री को सभी आवश्यक सुविधाएं एवं सहायता निरंतर मिलती रहे।
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारी नियंत्रण कक्ष में परस्पर समन्वय करते हुए स्थिति की सतत निगरानी करते रहे। वाणिज्य, यांत्रिक, विद्युत, अभियांत्रिकी, रेलवे सुरक्षा बल एवं चिकित्सा, सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से यह राहत अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रेलवे की आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों एवं प्रशिक्षित कर्मचारियों की तत्परता से एक संभावित दुर्घटना को टाला जा सका और सभी यात्री सकुशल अपनी आगे की यात्रा पर रवाना हो सके।
National News
कोटा में यात्रियों को भोजन, चिकित्सा, विशेष राहत सहायता राशि एवं समस्त सुविधाएं प्रदान की गईं
रेलकर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, तिरुवनंतपुरम-हजरत निज़ामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के कोच में आग के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित
Related stories
Over 300 Students Awarded PhD Degrees, Urged to Use Knowledge for Social Welfare
Udaipur: The sixth convocation ceremony of Shri Maharshi College of Vedic Astrology was held on Sunday at Ash…
Inner Wheel Club Udaipur Divas Steps Forward to Support Sickle Cell Patients
Udaipur: The Inner Wheel Club of Udaipur Divas organised a service initiative to support patients undergoing…
Human Life Remains Incomplete Without Self-Knowledge: Dr. Surendra Muni
Udaipur: A religious gathering was organised at Mahavir Samavsharan, located at Devendra Dham, under the aegi…
Faith and Spiritual Practice Pave the Way for the Continuous Growth of the Soul
Udaipur: Addressing devotees during the ongoing spiritual Chaturmas discourse series at Dadawadi, Guruvarya B…