श्रीगंगानगर। विद्या संबल योजनान्तर्गत जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित विद्यालय स्तरीय विभागीय राजकीय छात्रावासों में आवासरत कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं हेतु गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों हेतु विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों की गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं ली जानी हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। गेस्ट फैकल्टी विषय विशेषज्ञ का चयन विभाग द्वारा निर्धारित वरीयता के आधार पर गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा। गेस्ट फैकल्टी हेतु आवेदन पत्र एवं विस्तृत दिशा.निर्देश समस्त विद्यालय स्तरीय विभागीय राजकीय छात्रावासों में एवं इस कार्यालय में कार्यालय समय में देखे जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र कार्यालय ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, सान्याअवि, श्रीगंगानगर/सम्बन्धित छात्रावास जहां आवेदक गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं देना चाहता है, में 16 अक्टूबर 2025 को सायं 6 बजे तक जमा करवा सकते हैं।
Source: