जयपुर। श्री यादे माटी कला बोर्ड, राजस्थान के चैयरमैन श्री प्रहलाद राय टाक को माटीकला आर्ट के क्षेत्र में लगातार 2 वर्षों से उत्कृष्ट कार्य करने पर एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवार्ड काठमांडू में नेपाल के उप राष्ट्रपति श्री परमानंद झा सहित अन्य मेहमानों ने समारोह में दिया गया है।
श्री प्रहलाद राय टाक को सम्मान स्वरूप शॉल ओढाकर, नेपाली टोपी पहनाकर, प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो देकर 25 राष्ट्रों के राष्ट्र ध्वजों के सानिध्य में प्रदान किया गया। श्री टाक को यह सम्मान उनके निर्देशन में माटीकला बोर्ड द्वारा 2 साल में माटी का काम करने वाले आर्टिजंस के जीवन स्तर को सुधारने, उनको इलेक्ट्रिक मशीनें देने तथा उन्हें प्रशिक्षण देकर राजस्थान सरकार की योजनाओं को लागू कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर समरसता मंच की चयन समिति की अनुशंसा पर यह अवार्ड दिया गया है।
समरसता मंच द्वारा वैश्विक शांति समरसता सम्मेलन राजनायिक सम्बन्ध वियना अभिशरण अधिनियम 1972 एवं विचार प्रेजेंटेशन द्वारा रशियन कल्चर सेंटर काठमांडू नेपाल में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नेपाल के उपराष्ट्रपति परमानंद झा, दिव्य पुरुष परमपूज्य जगदगुरू शिवशक्ति महाराज नेपाल सरकार, नेपाल सरकार के पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो, नेपाल की पूर्व लोकसभा स्पीकर श्रीमती इंदिरा राणा मगर व रोमा यूनिवर्सिटी नई दिल्ली चांसलर डॉ. हुकमचंद गणेशिया बतौर मेहमान के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर जगदगुरू शक्ति बाबा को जम्बूद्वीप पद्मश्री वर्ष-2025 अलंकरण से विभूषित किया गया। 31 प्रतिभाओं को एशिया कॉन्टिनेंट अलंकरण व 11 प्रतिभाओं को अटल गौरव अलंकरण तथा 31 प्रतिभाओं को वैश्विक एकता अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जम्बूदीप पदमश्री इंजी. नरेन्द्र कुमार पाण्डेय एडवोकेट ने किया।
Jaipur News
श्रीयादे माटी कला बोर्ड के चैयरमैन एशिया कॉटिंनेंट अवार्ड-2025 से सम्मानित
काठमाठूं में नेपाल के उप राष्ट्रपति ने किया सम्मान
Related stories
Need to Connect the New Generation with the Legacy of Haldighati and Dewair: Union Minister Shekhawat
Udaipur: Union Minister for Culture and Tourism Gajendra Singh Shekhawat said that the younger generation mus…
Panel Discussion on “Medical Tourism in Udaipur: Possibilities and Challenges” Held on World Tourism Day
Udaipur: On the occasion of World Tourism Day, the Tourism and Hotel Management Programme of Mohanlal Sukhadi…
Seeing the World Through the Camera: Photography Workshop Organised at Pacific College
Udaipur: A photography workshop was organised at Pacific College, Chitrakoot Nagar, on Saturday by Pacific Co…
BCI Yuva Investor Connect 2026 Held in Rajasthan, Attracts Registrations from 350 Startups
Udaipur: BCI Yuva Investor Connect 2026 was organised at IIM Udaipur with the objective of strengthening the…