उदयपुर। मोदी सरकार के ऐतिहासिक केंद्रीय बजट 2026 को जन-जन तक पहुंचाने एवं बजट के प्रावधानों पर सकारात्मक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा बजट इन्फ्लुएंसर मीट का आयोजन भाजपा कार्यालय, पटेल सर्कल, उदयपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजपालसिंह राठौड़ ने की मुख्य अतिथि वाइसचांसलर डॉ उमाशंकर शर्मा विशिष्ट अतिथि आशीष कोठारी और मुख्य वक्ता पारस सिंघवी रहे।
महत्वपूर्ण बैठक में जिले के वरिष्ठ व्यापारीगण, वरिष्ठ अधिवक्ता, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यू-ट्यूब ब्लॉगर्स एवं विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े सक्रिय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और केंद्रीय बजट के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 देश के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भर भारत, युवाओं, व्यापार, उद्योग, शिक्षा और डिजिटल इंडिया को नई गति देने वाला बजट है। यह बजट आमजन, मध्यम वर्ग, किसानों, महिलाओं एवं स्टार्टअप को सशक्त बनाने वाला है।
इन्फ्लुएंसर मीट में उपस्थित सोशल मीडिया प्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों ने बजट की प्रमुख घोषणाओं पर अपने विचार साझा किए और इसे जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बजट की सकारात्मक जानकारी पहुंचाकर विकास की इस यात्रा में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
भाजपा शहर जिला मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष पारस सिंघवी, अर्थशास्त्री सीए आशीष कोठारी शिक्षाविद एवं वाइस चांसलर उमाशंकर शर्मा, सीएस पल्लवी नाहर, डॉ. महिमा सामर, व्यापारी आलोक पगारिया, मनोज जोशी सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष यशवंत आंचलिया सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक मोहित सनाढ्य, संभाग प्रभारी खुशबू मालवीय, जिला संयोजक अमित मालवीय मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत भरत जोशी दीपक कुमावत जिज्ञासा भारद्वाज आदेश्वर जैन अदिति रांकावत हर्ष शर्मा सहित गणमान्य इन्फ्लुएंसर उपस्थित रहे।
Udaipur
केंद्रीय बजट मैं सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखा गया है : राठौड़
सरकार और व्यापारी के बीच दोहरी भूमिका में बोल रहा हूं: सिंघवी
Related stories
From Minority Insecurity to Terrorism: The Reality of Pakistan
The recent statement made by Pakistan’s President Asif Ali Zardari on the occasion of Independence Day is not…
Bikram Pramanik Is Back With a Blast: Windows Production Drops Official Teaser of ‘Bohurupi – The Golden Daku,' crosses 1 million views in an hour!
Mumbai : The much-awaited sequel to the blockbuster ‘Bohurupi’ promises a bigger canvas, a high-voltage face-…
HDFC Bank Launches ‘Vigil Aunty Says - Laziness Saves’, A Campaign for Fraud Awareness
Udaipur : Ahead of the country’s 80th Independence Day, HDFC Bank, India’s leading private sector bank, today…
Motorola launches moto g max
Udaipur : Motorola, a global leader in mobile technology and India’s leading AI smartphone brand, today annou…