उदयपुर | मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड साप्ताहिक विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत संगीतमय  सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया गया |
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की क्लब मैं अनेक संगीत मर्मग्य सदस्य होने से नया प्रयोग करते हुए सदस्यो द्वारा हारमोनियम, ढोलक, मजीरे और खड़ताल बजा अत्यंत आनंदमयी सुन्दर कांड का पाठ संपन्न किया जिससे भविष्य मैं भी प्रोफेशनल भजन मंडली की निर्भरता समाप्त होगी |  श्रीमती कुसुम त्रिपाठी, श्रीमती हेमा जोशी एवं श्रीमती हर्ष बिंद्रा दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित इस पाठ मैं  125 सदस्यों ने सुर मैं सुर मिला भक्ति रस का संचार किया | मुस्कान क्लब की चीफ केयर टेकर डॉ श्रद्धा गट्टानी ने क्लब के सदस्यो द्वारा पहली बार स्वयं वाद्य यंत्रों के साथ पावन कार्यक्रम के आयोजन पर बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। संरक्षक श्रीमती कौशल्या गट्टानी ने लाइव कार्यक्रम देखते हुए ऐसी अनुपम प्रस्तुति मातुश्री क्लब की बहनों के साथ भी आयोजित करने को कहा | पाठ के उपरांत आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।