उदयपुर। सिन्धी समाज द्वारा उदयपुर में यूपीएससी की कोचिंग लेने वाले राजस्थान निवासी प्रतिभावान सिन्धी युवाओं को आवास व लाइब्रेरी की निःशुल्क सुविधा प्रदान करने के अलावा उनकी हर तरह की समस्या का समाधान किया जाएगा।
सिन्धी समाज के युवाओं को देश की ब्यरोक्रेसी में अपना योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यरत एसएसडी उदय अकादमी नागपुर की राजस्थान शाखा द्वारा आयोजित बैठक में मुख्य संरक्षक व पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी ने यह घोषणा की। इससे पूर्व राजानी ने सिंधी युवाओं को 2027 से आईएएस, आईपीएस उतीर्ण करने पर ₹2 लाख व आरएएस उतीर्ण करने पर ₹1 लाख नकद दिए जाने की भी घोषणा कर रखी है। उन्होंने बताया कि कोचिंग, लॉजिंग व बोर्डिंग की सुविधा नागपुर मुख्यालय में भी उपलब्ध है।
अध्यक्ष रमेश दतवानी ने उदयपुर इकाई का विस्तार करते हुए शांता किशनानी को अध्यक्ष के अलावा दिलीप छतवानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लज्ज़ा रामेजा को उपाध्यक्ष तथा भारत पाहुजा को सचिव मनोनीत किया है। महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी दी कि जयपुर, अजमेर, चितौड़गढ़ व पाली इकाई की घोषणा आगामी सप्ताह में की जाएगी।
उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र ज्ञानी ने बताया कि आगामी 7 जून रविवार को श्री झूलेलाल भवन शक्ति नगर, उदयपुर में प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाले चौथे निःशुल्क यूपीएससी मोतीवेशनल सेमिनार में कक्षा 12वीं व अधिक शिक्षित 28 वर्ष की आयु तक के युवाओं को कार्यरत आईएएस, आईपीएस एवं विगत वर्ष में यूपीएससी उतीर्ण युवाओं द्वारा अपने अनुभव तथा सफलता के मन्त्र साझा किए जाएंगे। निःशुल्क रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 जून तक है। बैठक में उदयपुर इकाई की अध्यक्षा शांता किशनानी ने बताया कि सेमिनार में भाग लेने वाले प्रत्येक युवा को मोमेंटो व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। अकादमीं सलाहकार आहूजा क्लासेज के प्रो. कमलेश आहूजा ने अभिभावकों को भी सेमिनार में युवाओं के साथ आने के लिए आमंत्रित किया है।
Udaipur
उदयपुर में यूपीएससी की कोचिंग लेने वाले सिंधी युवाओं को आवास व लाइब्रेरी की निशुल्क सुविधा मिलेगी
Related stories
Despite Losing Their Homeland, the Sindhi Community Remained Committed to Nation-Building
The anguish stemming from the Partition—the greatest tragedy following independence—remains deeply etched in…
The Legend-Pt. Mukut Bihari Lal Bhargava my respected Guru
*Early life and Education*Born on 30 January 1903 in the small princely state of Shahpura (Bhilwara) Pt. Muku…
Liquor Smuggling Dispute Turns Violent in Kota Railway Colony
KOTA, Rajasthan — A dispute allegedly linked to illegal liquor smuggling in Kota’s Railway Colony area has es…
Independence Day Celebrations at City Palace Museum Blend Heritage, Music and Local Food Traditions
Udaipur: On the occasion of Independence Day, the Maharana of Mewar Charitable Foundation is organising a ser…