जम्मू । आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जम्मू मंडल, उत्तर रेलवे द्वारा शनिवार को जम्मू ऑफिसर्स क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू मंडल’ ने प्रातः 9.30 बजे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पहले राष्ट्र गीत एवं ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने राष्ट्रभक्ति के गीतों के साथ तिरंगे को सलामी दी।

जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें रेल कर्मचारियों के बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

अपने संबोधन में डीआरएम ने कहा कि आज हम 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है।

जब पूरा देश परिवार के साथ इस पर्व को मना रहा है, तब भारतीय रेलवे का प्रत्येक कर्मचारी अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए राष्ट्र सेवा में लगा हुआ है।

उन्होंने अपने भाषण में जम्मू मंडल द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल अधिकारी, शाखा अधिकारी, रेलवे कर्मचारी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जम्मू मंडल के सभी स्टेशनों एवं कार्यालयों को तिरंगे की रोशनी एवं रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था।

समस्त रेल परिसर ‘‘भारत माता की जय’’ और ‘‘वंदे मातर’ के नारों से गूंज उठा।