उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन (जेएसजीआईएफ) मेवाड़ रीजन के संयुक्त तत्वावधान में जेएसजी अनंता की ओर से आयोजित 30 दिवसीय जेएसजी ज्ञान प्रतियोगिता का समापन एवं जेएसजी ज्ञान विस्तारक पुस्तक विमोचन समारोह रविवार शाम आयोजित हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि जेएसजीआईएफ के आगामी अध्यक्ष मनीष कोठारी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एमपी रीजन के पूर्व चेयरमैन जयंती फाफड़िया, आरसी मेहता, अनिल नाहर, मेवाड़ रीजन के आगामी चेयरमैन पारस ढेलावत तथा सचिव आशुतोष सिसोदिया उपस्थित रहे।
संस्थापक अध्यक्ष मोहन बोहरा ने बताया कि तीन चरणों में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रश्नोत्तर सत्र हुआ। द्वितीय चरण में जेएसजी ज्ञान विस्तारक पुस्तक का विमोचन कर 130 प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गए। तीसरे चरण में विजेताओं को ममेंटो देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष विनोद चपलोत ने बताया कि प्रतियोगिता की एकल श्रेणी में बीना मारू (जेएसजी भामाशाह) प्रथम, जितेश कच्छारा (जेएसजी समता) द्वितीय व पुष्पा गोखरू (जेएसजी संगिनी भीलवाड़ा) तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप श्रेणी में जेएसजी संगिनी मेन प्रथम, जेएसजी अनंता व जेएसजी सुभाष संयुक्त रूप से द्वितीय तथा जेएसजी भामाशाह व जेएसजी संस्कार संयुक्त रूप से तृतीय रहे।
इसके अलावा लोकेश-रेणु तलेसरा, हेमंत-टीना जैन, श्याम-उर्मिला सिसोदिया, महावीर-रेखा चोपड़ा, रूप सिंह-मंजू सरूपरिया, प्रवीण-शशी मेहता, लोकेश-उषा पटवा तथा कैलाश-गीता भंडारी को स्टार कपल अवॉर्ड से नवाजा गया।
सचिव अरुण कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन कल्पना धर्मावत, कांता जोधावत एवं डॉ. शिल्पा नाहर ने किया। इस दौरान श्याम सिसोदिया, पूरण मल मेहता, केएल नलवाया, ललित हिंगर, प्रदीप बाबेल व गजेंद्र जोधावत सहित कई सदस्य उपस्थित थे।