उदयपुर। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अधिकारी संगठन के जयपुर मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव 2026-29, हाल ही में संपन्न हुए जिसमें जयपुर मंडल के अध्यक्ष के रूप में राजेश आर जैन और महासचिव के रूप में रामावतार सिंह जाखड़ व उनके पैनल ने लगातार दूसरी बार निर्विरोध जीत दर्ज की।

उदयपुर अंचल में जाखड-जैन दल के प्रतिनिधि श्री धर्मवीर भाटिया नें क्षेत्रीय सचिव एवं श्री निर्मल उपाध्याय नें उप क्षेत्रीय सचिव के पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की।

इसी के साथ उदयपुर से ललित शर्मा, हेमराज सोनवाल एवं स्नेहिल मारू नें भी अंचल सचिव के पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की।

राजसमन्द से मुकुंद भाटी, भीलवाड़ा से अभिषेक सुथार एवं राहुल बक्षी, बांसवाड़ा से राजेश कुमार, सिरोही से नरेंद्र कुमार, एवं चित्तोडगढ़ से शिवराज सिंह राठौड़ नें भी अंचल सचिव के पद पर निर्विरोध विजय प्राप्त की।

चुने गए पदाधिकारियों नें बैंक के समस्त अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा हेतू प्रतिबद्धता जाहिर की।

उन्होंने कहा कि निर्विरोध विजय इस बात का प्रतीक है कि अधिकारियों का अपने प्रतिनिधियों में अटूट विश्वास है एवं इससे प्रतिनिधियों की ज़िम्मेदारी और बढ़ जाती है।