श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।गंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पक्की में सोमवार को आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में ज्ञानोबाई पत्नी बंता सिंह निवासी 4 सी बड़ी पक्की में परिवाद देकर बताया कि उसने अपनी कृषि भूमि पुत्री राजकौर को जरिये उपहार दी है लेकिन कृषि खाता में खातेदार चरण सिंह पुत्र बंता सिंह की जाति अंकित नहीं होने से उपहार पत्र का नामांतरण दर्ज नहीं हो रहा है।
शिविर प्रभारी ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए मौके पर ही शुद्धिकरण आदेश जारी किये। तत्काल काम होने पर लाभार्थी ने माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।