जयपुर। रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियो की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन ने बताया कि गाडी संख्या 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 18 अक्टूबर 2026 से 29 नवम्बर 2026 तक (07 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को 13.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.15 बजे समस्तीपुर पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 20 अक्टूबर 2026 से 01 दिसम्बर 2026 तक (07 ट्रिप) समस्तीपुर से प्रत्येक मंगलवार को 00.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा सादुलशहर, हनुमानगढ, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, ’देवरिया सदर, सीवान,’ छपरा, सोनपुर, हाजीपुर व मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।इस रेलसेवा में 01 सैकण्ड एसी, 02 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।