उदयपुर। पेसिफिक कॉलेज, बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) और मोनालिसा कैमरा क्लब की ओर से पैसिफिक कॉलेज, चित्रकूट नगर में शनिवार को फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में फोटोग्राफी, विजुअल स्टोरीटेलिंग, ब्रांडिंग और फोटोग्राफी के व्यावसायिक उपयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

फोटोजर्नलिस्ट राकेश शर्मा राजदीप ने लिया विशेष सत्र वर्कशॉप के दौरान प्रसिद्ध फोटो जर्नलिस्ट एवं फोटोग्राफर राकेश शर्मा राजदीप ने विशेष सत्र लिया। उन्होंने प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की तकनीक, बेहतर फ्रेमिंग, कंपोजिशन और तस्वीरों के माध्यम से प्रभावी कहानी कहने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने अनुभवों और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को फोटोग्राफी के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

विजुअल कंटेंट को बिजनेस से जोड़ने पर डॉ. सचिन गुप्ता का सत्र मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन गुप्ता ने ‘फ्रॉम क्लिक टू कस्टमर’ विषय पर विशेष सत्र लिया।

उन्होंने विजुअल कंटेंट को ब्रांड आइडेंटिटी, कस्टमर ट्रस्ट और बिजनेस अपॉर्च्युनिटीज में बदलने के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रभावी विजुअल कंटेंट किसी भी ब्रांड की पहचान और ग्राहकों के साथ जुड़ाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि फोटोग्राफी आज केवल तस्वीरें लेने की कला नहीं रह गई है, बल्कि यह कम्युनिकेशन, ब्रांडिंग और बिजनेस का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। इस तरह की वर्कशॉप के माध्यम से युवाओं और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसरों और संभावनाओं की जानकारी मिलती है।

पेसिफिक कॉलेज की डॉ. रिमझिम गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में आयोजित फोटोग्राफी वर्कशॉप में प्रतिभागियों को फोटोग्राफी के रचनात्मक और व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी आज केवल कला और अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि विजुअल कम्युनिकेशन, ब्रांडिंग और करियर की संभावनाओं से भी जुड़ी हुई है।

मोनालिसा फोटोग्राफी क्लब की प्रेसिडेंट तमन्ना सुहालका ने कहा कि फोटोग्राफी में तकनीकी ज्ञान के साथ रचनात्मक सोच भी जरूरी है। ऐसी वर्कशॉप प्रतिभागियों को अपने हुनर को बेहतर तरीके से समझने और निखारने का अवसर देती हैं।

कार्यक्रम में फोटो जर्नलिस्ट राकेश शर्मा राजदीप, पेसिफिक डॉ. रिमझिम गुप्ता, डॉ. सचिन गुप्ता, बीसीआई उत्सव के प्रेसिडेंट संजीव पटवा, धर्मवीर देवल, सजल जैन, गणपत सालवी, मोनालिसा फोटोग्राफी क्लब की प्रेसिडेंट तमन्ना सुहालका, दीपा सबला, साधना तलेसरा एवं अनुपमा लोढ़ा सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।