GMCH STORIES

महेश नवमी महोत्सव : रचनात्मक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, नन्हे बच्चों ने दिखाई प्रतिभा की चमक

( Read 337 Times)

16 Jun 26
Share |
Print This Page
महेश नवमी महोत्सव : रचनात्मक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, नन्हे बच्चों ने दिखाई प्रतिभा की चमक

भीलवाड़ा।  श्री नगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा के तत्वावधान में नगर माहेश्वरी महिला संस्थान द्वारा महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय रचनात्मक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हर्षाेल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक ज्ञान और धार्मिक आस्था का मनमोहक प्रदर्शन किया। आयोजन में बच्चों की कला, कल्पनाशीलता और भारतीय संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली।

br />

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ किया गया। संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती वीणा मोदी ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, पारिवारिक मूल्यों तथा भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति रुचि विकसित करना है। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं सांस्कृतिक चेतना का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित समाजजनों का मन मोह लिया। प्रथम दिवस पर आयोजित “मम्मी बुलाओ-बेबी आओ” प्रतियोगिता में 6 माह से 1 वर्ष तक के नन्हे शिशुओं ने अपनी माताओं की पुकार पर मुस्कुराते और रेंगते हुए मंच तक पहुंचकर सभी का मन जीत लिया। प्रतियोगिता की मुख्य प्रभारी चेतना बसेर, साधना बाहेती एवं निर्मला बाहेती रहीं तथा इसका सफल संयोजन विजय सिंह पथिक नगर एवं तिलक नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा किया गया। प्रथम महक देवपुरा, द्वितीय खुशीव नवाल, तृतीय सिया पोरवाल रही। “फायरलेस कुकिंग विद ग्रैंडमदर मैजिक” प्रतियोगिता में 6 से 8 वर्ष तक के बच्चों ने अपनी दादी एवं नानी के साथ मिलकर बिना आग के स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन तैयार किए। बच्चों की कल्पनाशीलता, स्वच्छता, नवाचार एवं प्रस्तुतीकरण कौशल ने निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता की मुख्य प्रभारी रेखा सोड़ानी, कल्पना सोनी एवं सीमा डाड रहीं तथा इसका सफल संयोजन टीम काशीपुरी-वकील कॉलोनी एवं भोपालगंज माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा किया गया प्रथम नक़्श बंग, द्वितीय दीत्या कोठारी, तृतीय नमिशा जागेटिया रहे।’ तथा क्ले क्रिएशन-सिब्लिंग कनेक्शन” प्रतियोगिता में भाई-बहनों की जोड़ियों ने मिट्टी से आकर्षक एवं रचनात्मक कलाकृतियों का निर्माण कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में भाई-बहन के स्नेह, सहयोग एवं आपसी समझ की भावपूर्ण अभिव्यक्ति देखने को मिली। प्रतियोगिता की मुख्य प्रभारी स्नेहलता तोषनीवाल, शीतल अजमेरा एवं कृष्णा लढा रहीं तथा इसका सफल संयोजन बापू नगर एवं आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा किया गया’। प्रथम दिव्या-रित्वी, द्वितीय नक्श-विहाना, तृतीय राधे-मैत्रिक माहेश्वरी रहे। बाल भक्ति संग हनुमान चालीसा प्रस्तुति” प्रतियोगिता में 8 से 10 वर्ष तक के बच्चों ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया।  जिसमें प्रथम भव्यांश माहेश्वरी, द्वितीय अनाव डाड, तृतीय मिशिका दरगड़ रही। सभी बच्चों का जोश देखने लायक था और पूरे हॉल में “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारे गूंज उठे, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। प्रतियोगिता की मुख्य प्रभारी सोनल माहेश्वरी, अंजू सोमानी एवं राज राठी रहीं तथा इसका सफल संयोजन चंद्रशेखर आजाद नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा किया गया। संस्थान की सचिव श्रीमती विनीता तोषनीवाल ने बताया कि इस अवसर पर नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया, कार्यवाहक अध्यक्ष केदार गगरानी, मंत्री सुरेश बिड़ला, श्री महेश सेवा समिती सचिव राजेन्द्र कचोलिया, दिलीप तोषनीवाल, युवा संगठन अध्यक्ष अर्चित मुंदडा, महिला जिलाध्यक्ष भारती बाहेती, जिला सचिव निशा काकाणी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या आगीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मोना डाड, मधुजाजू सहित कई गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like