GMCH STORIES

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में केबिनेट मंत्री माननीय श्री बाबूलाल जी खराड़ी साहब द्वारा मशरूम प्रयोगशाला का दौरा

( Read 168 Times)

30 May 26
Share |
Print This Page

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में केबिनेट मंत्री माननीय श्री बाबूलाल जी खराड़ी साहब द्वारा मशरूम प्रयोगशाला का दौरा

उदयपुर। परियोजना प्रभारी, प्रोफेसर नारायण लाल मीणा ने बताया की आज दिनांक 29 मई 2026 को राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री, माननीय श्री बाबूलाल जी खराड़ी साहब द्वारा आज के समय में मशरुम के पौष्टिक एवं औषधीय गुणों को देखकर, युवाओ हेतु स्वरोजगार का साधन , घर बैठे अतिरिक्त आमदनी  प्राप्त करने एवं फसल अवशेषों के सदुपयोग को ध्यान में रखते हुए मशरुम की खेती को जनजाति बहुल क्षेत्रों में बढ़ावा देने के लिए महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुसन्धान निदेशालय के अंतरगर्त संचालित अखिल भारतीय समन्वित मशरुम अनुसन्धान परियोजना की प्रयोगशाला का दौरा किया गया | जिसमे मशरुम प्रयोगशाला की किसान हेतु प्रगति को देखकर मंत्री महोदय बहुत खुश हुए एवं मशरुम की खेती से सम्बंधित बारीकी से जानकारी ली तथा वैज्ञानिको से आह्वान किया की जनजाति बहुल क्षेत्रों में मशरुम की खेती को अधिक से अधिक बढ़ाने पर जोर दिया जाय | निरिक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री के साथ उनके निजी सचिव श्री रमेश चंद्र मीणा, अनुसन्धान निदेशक , प्रोफेसर आर.एल.सोनी ,उद्यान बिभाग के उपनिदेशक डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा एवं मशरुम प्रयोगशाला के समस्त कर्मचारी आदि उपस्थित थे |
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like