GMCH STORIES

एसपीएसयू में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

( Read 899 Times)

22 Jun 26
Share |
Print This Page

एसपीएसयू में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय (एसपीएसयू), उदयपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. संजय सिन्हा ने अपने संबोधन में योग को भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसे स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताया। प्रसिद्ध योग गुरु डॉ. दीपेश वत्स के निर्देशन में आयोजित सामूहिक योग सत्र में योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। 680 से अधिक विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम ने ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज’ का प्रेरक संदेश दिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like