GMCH STORIES

एसपीएसयू में आयोजित हुआ iStart स्टार्टअप इकोसिस्टम इंटरैक्शन प्रोग्राम

( Read 490 Times)

29 Jul 26
Share |
Print This Page

एसपीएसयू में आयोजित हुआ iStart स्टार्टअप इकोसिस्टम इंटरैक्शन प्रोग्राम

उदयपुर। राजस्थान सरकार की iStart पहल के अंतर्गत सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय (एसपीएसयू), उदयपुर iStart स्टार्टअप इकोसिस्टम इंटरैक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप इकोसिस्टम, नवाचार, उद्यमिता तथा राज्य सरकार की स्टार्टअप योजनाओं से परिचित कराना एवं उन्हें नवाचार और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिन्हा, FRSA, प्रो-प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) प्रसून चक्रवर्ती, डीन डॉ. अमित गोयल तथा विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद भास्कर ने मुख्य अतिथियों श्री जीवन राम मीणा (iStart OIC, उदयपुर संभाग), श्री सौरभ वैष्णव (iStart
मेंटर) एवं श्री योगेश कुमार शर्मा (आर-कैट सलाहकार) का स्वागत एवं सम्मान किया। अपने स्वागत उद्बोधन में विश्वविद्यालय के माननीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिन्हा, FRSA, ने विद्यार्थियों से iStart इकोसिस्टम का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने
कहा कि यह मंच नवाचार, उद्यमिता, मेंटरशिप, स्टार्टअप विकास तथा सरकारी योजनाओं से जुड़कर अपने अभिनव विचारों को सफल उद्यम में बदलने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्टार्टअप पंजीकरण प्रक्रिया, नवाचार, सरकारी स्टार्टअप अनुदान योजनाओं, निवेशकों के समक्ष प्रभावी प्रस्तुतीकरण (पिचिंग), व्यवसाय विकास तथा राजस्थान के स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर दो विशेष आईस्टार्ट स्टार्टअप एवं नवाचार कार्यशालाओं का भी आयोजन किया गया, जिनका संचालन श्री अभय वीर, संस्थापक एवं निदेशक, इनडेवोशन एडुटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, तथा श्री जगदीश साहू, संस्थापक, 'द मिस्ट्री', ने किया। इन कार्यशालाओं में ब्रांड निर्माण, रचनात्मक सोच, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), स्टार्टअप नवाचार एवं उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. अरुण वैष्णव एवं डॉ. प्रियंका सिसोदिया ने किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिसने उन्हें अपने नवाचारी विचारों को सफल उद्यम में परिवर्तित करने के लिए प्रोत्साहित किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like